फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The young man committed suicide by hanging himself

Shahjahanpur News: युवक ने गले में फंदा डालकर की आत्महत्या

Mon, 16 Jun 2025 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
The young man committed suicide by hanging himself
जलालाबाद। खाईंखेड़ा गांव में शनिवार रात एक 25 वर्षीय युवक ने गांव के बाहर खेत में बनाए गए मचान की बल्ली से गमछे का फंदा गले में डालकर खुदकुशी कर ली। बताते हैं कि वह शराब पीने का आदी था। इस कारण आए दिन घरवालों से उसकी कलह होती थी।
विज्ञापन

युवक के आत्महत्या कर लेने की जानकारी घरवालों को सुबह हुई। वह दो भाइयों में छोटा था। शनिवार शाम घर पहुंचने पर परिजनों से उसकी कुछ कहासुनी हो गई। इसके बाद वह घर से बिना बताए बाहर चला गया। देर रात तक नहीं लौटने पर घरवालों ने उसे इधर-उधर तलाशा, लेकिन उसका कुछ पता न लगने पर सुबह होने का इंतजार करने लगे।
विज्ञापन

रविवार सुबह खेतों की ओर निकले गांव के कुछ लोगों ने शव खेत के किनारे बने मचान की बल्ली पर लटका देखा। ग्रामीणों की सूचना पर रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे और शव को उतारकर घर ले आए। बाद में पुलिस को सूचना दिए बगैर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक अविवाहित था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed