{"_id":"696f776c2f138142de0f7b81","slug":"the-womans-condition-worsened-after-the-operation-was-performed-without-proper-examination-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-163478-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जांच किए बगैर कर दिया ऑपरेशन, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जांच किए बगैर कर दिया ऑपरेशन, महिला की मौत
विज्ञापन
जैतीपुर। यहां के एक निजी अस्पताल के डॉक्टर ने कस्बा निवासी बृजरानी की जांच किए बगैर उनकी पित्त की थैली का ऑपरेशन कर दिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। बाद में उन्हें बरेली के एक मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
इस मामले में तिलहर क्षेत्र के गांव हरनोखा निवासी मंजू देवी ने पुलिस को तहरीर देकर मां बृजरानी का गलत ऑपरेशन करने के आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्हाेंने पुलिस को बताया कि उनका मायका जैतीपुर में है। गत वर्ष नवंबर में मां के पेट में दर्द होने पर मीरानपुर कटरा में अल्ट्रासाउंड कराया।
अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट के साथ कस्बे के एक अस्पताल के डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने पित्त की थैली में पथरी होने की बात कहकर गत नौ नवंबर को ऑपरेशन किया, लेकिन उसके बाद मां के शरीर में संक्रमण हो गया। उन्हें बरेली के एक मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने पर वहां जांच में पित्त की थैली में कैंसर निकला।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि निजी अस्पताल के डॉक्टर ने बिना जांच किए ऑपरेशन कर दिया ओर इससे उसकी मां की हालत बिगड़ गई। मंगलवार रात करीब आठ बजे मां की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद