{"_id":"69419e9d7e175bb1a203967a","slug":"the-wife-was-beaten-for-opposing-the-extramarital-affair-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-160486-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अवैध संबंधों का विरोध करने पर पत्नी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अवैध संबंधों का विरोध करने पर पत्नी को पीटा
विज्ञापन
बंडा। क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात पति को प्रेमिका के साथ देख पत्नी ने हंगामा कर दिया। इस पर उसके पति ने उसे पीटा। पत्नी की शिकायत की पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।
महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति का पड़ोस की एक युवती से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। उससे संबंध तोड़ने की बात कहने पर पति झगड़ा करने पर आमादा हो जाता है। सोमवार की रात पति ने प्रेमिका को अपने ही घर पर बुला लिया और उसे लेकर दूसरे कमरे में चला गया। विरोध किया तो उसने मारपीट शुरू की।
पत्नी के हंगामा करने पर गांव के तमाम लोग मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस रात में ही गांव पहुंच गई। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस थाने पहुंची। काफी देर तक पंचायत चलने के बाद पति ने पत्नी से माफी मांगकर ऐसी गलती भविष्य में नहीं करने का वायदा किया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया पति ने अपनी गलती की पत्नी से माफी मांग ली। इसलिए दोनों में समझौता होने से कोई कार्रवाई नहीं की गई। संवाद