फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The wife ran after her husband's bier and said, take us along too.

Shahjahanpur News: पति की अर्थी के पीछे दौड़ी पत्नी बोली, हमें भी साथ ले चलो

Fri, 07 Nov 2025 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
The wife ran after her husband's bier and said, take us along too.
सत्यभान सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
तिलहर (शाहजहांपुर)। आंबेडकर गांव मौजमपुर निवासी बसपा नेता सत्यभान सिंह के शव का अंतिम संस्कार मारिया धाम स्थित श्मशान घाट पर कर दिया गया। बृहस्पतिवार दिन में तीन बजे सत्यभान की अर्थी उठी तो पत्नी रेखा दौड़ पड़ी। बोली-हमें भी साथ ले चलो। मृतक की मां रीता भी बिलख पड़ी। बोली-बेटा मुझे छोड़कर कहां चल दिए। उनकी दर्दभरी आवाज सुन लोगों का गला रुंध गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह सत्यभान सिंह के घर पर बसपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई। भीड़ लगने की सूचना पर सीओ तिलहर ज्योति यादव भी बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंचीं। पदाधिकारियों ने परिवार के लोगों को मुआवजा व एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की मांग रखी।
विज्ञापन

दोपहर बाद सभी रिश्तेदारों के पहुंचने के बाद पुलिस सुरक्षा में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक के बेटे कुलदीप ने मुखाग्नि दी। मृतक की पत्नी रेखा देवी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि उनके बेटे अभिषेक के खिलाफ हत्या की कोशिश की धारा में अमन शुक्ला, पिंकी शुक्ला, रमनपाल, रामगोपाल निवासी मोहल्ला निजामगंज की ओर से झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप था कि मंगलवार शाम तिलहर थाने का दरोगा राहुल सिसौदिया अपने एक अन्य साथी के साथ घर के अंदर घुस आया। बेटे अभिषेक के बारे में पूछते हुए जातिसूचक गालियां दीं। छत पर जाकर पति सत्यभान को लात-घूंसों से पीटते हुए धक्का दे दिया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में पति की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले का मौत से पूर्व का मृतक का वीडियो भी वायरल हो रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि शव का अंतिम संस्कार हो गया है। दर्ज रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

--
दोषियों पर कार्रवाई की मांग
अंतिम संस्कार के दौरान बसपा के जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह, उपाध्यक्ष तौफीक, अजय प्रताप सिंह राना, वीरपाल सिंह, राकेश कुमार सागर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

सत्यभान सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

सत्यभान सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed