फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The wife found a suicide note in the deceased's pocket.

Shahjahanpur News: पत्नी को मृतक की जेब से मिला सुसाइड नोट

Fri, 13 Mar 2026 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
The wife found a suicide note in the deceased's pocket.
कांट (शाहजहांपुर)। अजीजपुर जिगनेरा निवासी सतीश वर्मा की गोली लगने से हुई मौत के मामले में परिजनों को मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही गई है। वहीं पुलिस सुसाइड नोट मिलने की बात से इन्कार कर रही है।
विज्ञापन

मृतक के ससुर सोनपाल ने बताया है कि दामाद सतीश करीब तीन साल से बीमार थे। उनका ऑपरेशन भी हुआ था। इसके बाद संक्रमण फैल गया था। लाखों रुपया उनकी बीमारी में खत्म हो गया। किराने की दुकान व जनसेवा केंद्र से कमाई भी ठीक नहीं हो पा रही थी। सतीश के पिता पर करीब दस बीघा खेती है।
विज्ञापन

उन्होंने खेती पर बैंक से करीब दो लाख रुपया ऋण लिया। वह भी उपचार में लग गए। बताया कि दामाद की जेब से एक कागज मिला। लिखा था कि हम अपने बच्चों को परेशान नहीं करना चाहते। इसलिए गोली मार रहे हैं। परिजनों के अनुसार, सतीश इकलौते थे। इंस्पेक्टर राकेश मौर्या ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम करा दिया है, लेकिन उन्हें कोई सुसाइड नोट की सूचना नहीं दी गई है। परिवार वालों से जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed