फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The weather has started to heat up, there are no arrangements to wet the throat

Shahjahanpur News: तपाने लगा मौसम, गला तर करने के इंतजाम नहीं

Thu, 10 Apr 2025 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 10 Apr 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
The weather has started to heat up, there are no arrangements to wet the throat
मालखाना मोड़ ​स्थित शेरों वाले मंदिर के पास लगे फ्रीजर से गायब टोंटियां। संवाद - फोटो : mathura
शाहजहांपुर। तापमान 38 डिग्री पार कर गया है। दोपहर में भीषण गर्मी से लोग परेशान है। वहीं, जरूरत के वक्त शहर के प्रमुख स्थानों पर पानी के इंतजाम दगा देने लगे हैं।
विज्ञापन


प्रशासन ने दावा किया था कि गर्मी को देखते हुए राहगीरों के लिए मुख्य चौराहों के आसपास फ्रीजर लगवाए जाएंगे। अभी तक कहीं भी ये दिख नहीं रहे हैं। पुराने फ्रीजर खराब हैं। रोडवेज बस स्टैंड पर रोजाना सैकड़ों की संख्या में यात्री आते हैं। यहां पर लगे फ्रीजर से ठंडा पानी नहीं निकल रहा था। हुडांल खेल मोहल्ले में शेरो वाले मंदिर के पास लगे फ्रीजर की टोटियां ही लापता हैं। फ्रीजर बंद पड़ा हुआ है।
विज्ञापन


कच्चा कटरा मोड़ पर लगा फ्रीजर भी खराब पड़ा है। कलक्ट्रेट में आने वाले फरियादियों के लिए मिट्टी के घड़े रखवाए गए, लेकिन इनमें पानी नहीं है। लोग भीषण गर्मी में पानी के लिए भटकते हैं, लेकिन प्रशासन के दावे फेल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------

मुख्य चौराहों पर सार्वजनिक स्थानों पर नहीं ठंडे पानी का इंतजाम

नगर निगम की ओर से दावा किया गया था कि गर्मी के मौसम के मद्देनजर शहर के मुख्य चौराहों के आसपास फ्रीजर लगवाए जाएंगे। शहर में किसी भी चौराहे के पास नए फ्रीजर नहीं लगाए गए हैं। बाजार आने वाले लोगों को मजबूरी में पानी खरीदकर पीना पड़ता है।

-------

जहां पर फ्रीजर खराब हैं, उनको सही कराया जाएगा। मुख्य चौराहों पर जल्द ही ठंडे पानी का इंतजाम किया जाएगा। इसके लिए शहर में सर्वे कराया जा रहा है।



डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त

मालखाना मोड़ स्थित शेरों वाले मंदिर के पास लगे फ्रीजर से गायब टोंटियां। संवाद

मालखाना मोड़ स्थित शेरों वाले मंदिर के पास लगे फ्रीजर से गायब टोंटियां। संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed