फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The wall obstructing the Holi Parikrama was demolished.

Shahjahanpur News: होली की परिक्रमा में बाधा बन रही दीवार गिरवाई

Mon, 23 Feb 2026 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
The wall obstructing the Holi Parikrama was demolished.
पुवायां के गांव सतवां बुजुर्ग में दीवार गिराते श्रमिक। संवाद - फोटो : प्रमाण पत्र और ट्रॉफी के साथ मुस्कान।
पुवायां। अधिकारियों के निर्देश पर गांव सतवां बुजुर्ग में होली स्थल की परिक्रमा में समस्या बन रही दीवार को रविवार को दो नायब तहसीलदारों और पुलिस की मौजूदगी में गिरवा दिया गया। इससे होली रखने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

गांव सतवां बुजुर्ग के लोगों ने एसडीएम से शिकायत की थी कि गांव में तीन वर्ष पूर्व होली की जगह का बदलाव किया गया था और दूसरी जगह नाली के पास होली रखी गई थी। परिक्रमा को लेकर दिक्कत की बात सामने आई तो नाली के ऊपर पटले डलवा दिए गए थे, तब होलिका दहन हो सका था।
विज्ञापन

आरोप है कि होली की जगह पर तीन लोगों ने कब्जा कर दीवार उठाना शुरू की। शिकायत पर दीवार का निर्माण रुकवा दिया गया। इस बार होली रखी गई तो गांव के ही तीन लोगों ने होली स्थल पर रखे गए कंडे, लकड़ी आदि को उठाकर फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के कुछ लोग होली नहीं मनाने की बात भी कहने लगे। एसडीएम, सीओ ने मौका मुआयना कर गांव में बैठक भी बुलाई, लेकिन दीवार उठाने वाले पक्ष के नहीं पहुंचने पर समस्या का समाधान नहीं हो सका।
तहसील के अधिकारी मामले का समाधान नहीं करा पा रहे थे। गांव के लोगों के जानकारी देने पर विहिप के प्रांत मंत्री अनुज कुमार सिंह ने जिला मुख्यालय पर अधिकारियों से मिलकर समस्या का समाधान कराने की मांग की।

अधिकारियों ने एसडीएम को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए, तब रविवार को नायब तहसीलदार पंकज सिंह, रिजवान खां, थाना प्रभारी रवि करन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और होलिका दहन स्थल के पास बनाई गई दीवार को हटवा दिया। गांव के ही श्रमिकों ने दीवार को तोड़ दिया। इस दौरान एक व्यक्ति की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
--
अधिकारियों के निर्देशन में गांव सतवां बुजुर्ग में होली परिक्रमा में बाधा बन रही दीवार हटवाई गई है। अब होली को लेकर गांव में कोई समस्या नहीं है।
- चित्रा निर्वाल, एसडीएम पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed