{"_id":"693ef38fc6c952b4110c2d64","slug":"the-voters-who-were-reported-dead-were-found-alive-during-the-investigation-conducted-by-the-tehsildar-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-160357-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तहसीलदार को जांच में जीवित मिले मृत बताए गए मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तहसीलदार को जांच में जीवित मिले मृत बताए गए मतदाता
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में गड़बड़ी की शिकायत पर जांच करते एआरओ तहसीलदार सृज
मीरानपुर कटरा। मोहल्ला बंगशान में मतदाता सूचियों के प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान बीएलओ के खिलाफ गड़बड़ी की शिकायत पर रविवार को जांच की गई। एआरओ के तौर पर जांच करने आए कलान के तहसीलदार सृजित कुमार को मृत बताए गए कई मतदाता जीवित मिले।
क्षेत्र के एक असरदार व्यक्ति ने डीएम से शिकायत की थी कि मोहल्ला बंगशान में जूनियर हाईस्कूल स्थित बूथ संख्या 266 की मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य कर रहीं बीएलओ प्रीति शंखधार ने एक समुदाय के मृत मतदाताओं को सूची में जीवित दर्शा दिया है। डीएम के निर्देश पर तहसीलदार ने जांच करने पर पाया कि बताए गए बूथ की मतदाता सूची में दर्ज फहीमन बेगम, जैबुन निशा, मकसूदन, नबी बख्श, हुसैन, नफीसा बेगम और मोहम्मद उमर जीवित हैं।
जांच में यह भी पता चला कि इसी बूथ की मतदाता सूची के क्रमांक 296 पर दर्ज सज्जाद हुसैन की मौत हो चुकी है और मोहम्मद हसीन का दोहरा नामांकन पत्र भरा गया है। मतदाता सूची से सज्जाद हुसैन का नाम काट दिया गया और हसीन का एक नामांकन प्रपत्र निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
जांच अधिकारी तहसीलदार ने बताया कि शिकायत जांच में सही नहीं पाई गई, क्योंकि मृतक बताए गए कई मतदाता जीवित मिले हैं और मतदाता सूची में उनके नाम भी शामिल हैं। इस दौरान पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता, भाजपा नेता आशीष गुप्ता, नगर पंचायत के वार्ड सदस्य सर्वेद अंसारी, पूर्व सदस्य नदीम अंसारी, लेखपाल अनुराग आदि मौजूद रहे।