{"_id":"697bb650e8b8cb934b02259b","slug":"the-villager-who-brought-the-child-home-was-taken-to-the-police-station-by-the-police-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-164236-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बालक को घर लाने वाले ग्रामीण को पुलिस ने थाने में बैठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बालक को घर लाने वाले ग्रामीण को पुलिस ने थाने में बैठाया
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। पिता की जानकारी के बिना बालक को घर लाने वाले ग्रामीण को पुलिस ने थाने पर बैठा लिया।
सीतापुर के थाना तंबौर के गांव मोती मड़ैया निवासी एक व्यक्ति का 11 वर्षीय पुत्र दुबे गांव में दुकान कर पानी, कुरकुरे आदि बेचता है। पुवायां के गांव ढकिया बुजुर्ग के जितेंद्र की रिश्तेदारी मोती मड़ैया में है। जितेंद्र बालक को अपने घर ले आया। गांव के लोगों ने बिना परिजनों को बताए बालक को लाने पर आपत्ति जताई और पुलिस को सूचना देने के लिए कहा।
जितेंद्र पुलिस को सूचना देने आए तो पुलिस ने उनको थाने में बैठा लिया। पुलिस ने बालक के परिजनों को सूचना दी है। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि पिता की जानकारी के बिना बालक को लाने पर जितेंद्र को पूछताछ के लिए रोका गया है। संवाद