{"_id":"6a4c036c6fdb4213aa0bea15","slug":"the-up-election-alone-will-determine-the-direction-and-state-of-democracy-lal-bihari-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-178190-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप्र का चुनाव ही लोकतंत्र की दिशा और दशा तय करेगा : लाल बिहारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप्र का चुनाव ही लोकतंत्र की दिशा और दशा तय करेगा : लाल बिहारी
विज्ञापन
शाहजहांपुर में समन्वय सम्मेलन में बोलते नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव। संवाद
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने कहा कि भाजपा हरियाणा और बंगाल की तरह वोट लूटकर सरकार बनाकर लोकतंत्र और संविधान को खत्म करना चाहती है। वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले सांसदों को खरीद कर संविधान को खत्मकर राजतंत्र की घोषणा कर देंगे और राष्ट्र अध्यक्ष बना देंगे। उत्तर प्रदेश का चुनाव ही भारत के लोकतंत्र की दिशा और दशा तय करेगा।
सुभाषनगर स्थित एक मैरिज लॉन में समन्वय सम्मेलन में शिरकत करने आए लाल बिहारी यादव ने कहा कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद गोवंश को बचाने की मुहिम चला रहे हैं। वह सही बात कर सरकार के खिलाफ मुखर हैं। इसलिए उनका स्वागत करते हैं।
अयोध्या में चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस के विभिन्न पदों पर बैठे लोग भी प्रकरण में शामिल है। रामजी के मंदिर के अलावा अन्य मामले भी जांच होने पर सामने आएंगे। आरोप लगाया कि भाजपा के लोग सिर्फ धन उगाही और जमीन हड़पने का काम कर रहे है।
विज्ञापन
कहा कि विपक्ष बेरोजगारी, शिक्षा, किसानों की आय और अन्य जनसमस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष कर रहा है। पार्टी सड़क से लेकर सदन तक जनता के मुद्दे उठा रही है। शिक्षकों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षक सरकार की नीतियों से परेशान हैं। नियमावली में बदलाव से शिक्षक वर्ग में असंतोष है।
मदरसों के आधुनिक शिक्षकों का केंद्रांश और राज्यांश बंद होने तथा समायोजन शिक्षकों की समस्याओं का भी उन्होंने जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पार्टी सत्ता में आने पर शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करेगी और इन्हें चुनावी घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा।
इस मौके पर कुंवर दानिश अख्तर, जिलाध्यक्ष तनवीर खां, पूर्व मंत्री अनीस अहमद, पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद, अमित यादव रिंकू, पूर्व विधायक राजेश यादव, अनवर अली खां आदि मौजूद रहे।