फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The University Registrar and Finance Officer have assumed charge.

Shahjahanpur News: विश्वविद्यालय के कुलसचिव और वित्त अधिकारी ने संभाला कार्यभार

Tue, 05 May 2026 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
The University Registrar and Finance Officer have assumed charge.
स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में कुलसचिव और ​वित्त अ​धिकारी का स्वागत करते स्वामी चिन्यमानंद। स्रोत:
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में मंगलवार को कुलसचिव के रूप में वीरेंद्र कुमार मौर्या और वित्त अधिकारी दीपक कुमार रस्तोगी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। कुलसाचिव की नियुक्ति होने के बाद से इसी सत्र से विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


मुमुक्षु शिक्षा संकुल की सभी शिक्षण संस्थाओं को उच्चीकृत कर शासन ने नवगठित स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय को मान्यता दी थी। मंगलवार को कुलसचिव व वित्त अधिकारी की नियुक्ति के साथ विश्वविद्यालय के प्रशासनिक ढांचे की औपचारिक शुरुआत हो गई। वीरेंद्र कुमार मौर्य पूर्व में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ में परीक्षा नियंत्रक के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन

उन्हें उच्च शिक्षा अनुभाग ने विगत 24 अप्रैल को जारी आधिकारिक कार्यालय ज्ञाप के जरिये स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के कुलसचिव के रूप में नवीन कार्यभार प्रदान किया गया था। दीपक कुमार रस्तोगी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में वित्त नियंत्रक के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद व सचिव प्रोफेसर अवनीश मिश्र ने बधाई व शुभकामनाएं दीं। प्रो. अनुराग अग्रवाल, डॉ. आलोक कुमार सिंह, प्रो. कमलेश गौतम, प्रो. आलोक मिश्रा ने हर्ष व्यक्त किया।


--
विधिवत शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया

कुलसचिव ने कहा कि प्रशासनिक ढांचे की शुरुआत के साथ ही अब विश्वविद्यालय अपने पूर्ण स्वरूप की ओर तेजी से अग्रसर होगा। इसी सत्र 2026-27 से विश्वविद्यालय व सभी संबद्ध महाविद्यालयों में विधिवत प्रवेश प्रारंभ होंगे। नए प्रशासनिक नेतृत्व के साथ संस्थान में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में तेजी आएगी। साथ ही शासन के निर्देशों के अनुरूप विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं को चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed