फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The university has extended the admission deadline; online applications will now be accepted until August 7.

Shahjahanpur News: विश्वविद्यालय ने बढ़ाई प्रवेश की तिथि, अब सात अगस्त तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

Wed, 05 Aug 2026 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
The university has extended the admission deadline; online applications will now be accepted until August 7.
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को राहत देते हुए स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी सात अगस्त तक समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। उसके बाद आवेदनपत्रों की हार्ड कॉपी संबंधित महाविद्यालय में आठ अगस्त तक जमा करना होंगी।
विज्ञापन

पोर्टल के देरी से शुरू होने के कारण जिले के कॉलेजों में अब तक मात्र दस हजार विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किए हैं। मंगलवार को आवेदन की अंतिम तिथि थी। पर्याप्त आवेदन नहीं होने पर कुलपति प्रो.पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने विद्यार्थियों के हित को ध्यान में तिथि में बढ़ोतरी की है। कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य की ओर से जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, अभ्यर्थी 200 रुपये पंजीकरण शुल्क के साथ स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

कुलपति ने बताया कि अधिक विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर देने और किसी भी पात्र अभ्यर्थी को अवसर से वंचित न रहने देने के उद्देश्य से आवेदन की तिथि बढ़ाई गई है। इससे उन विद्यार्थियों को भी राहत मिलेगी, जो किसी कारणवश निर्धारित समय सीमा में आवेदन नहीं कर सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed