फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The Trauma Center will temporarily operate in the private ward.

Shahjahanpur News: ट्राॅमा सेंटर फिलहाल चलेगा निजी वार्ड में

Wed, 18 Mar 2026 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
The Trauma Center will temporarily operate in the private ward.
ट्राॅमा सेंटर ​शिफ्ट करने के लिए निजी वार्ड में डाले गए बेड। संवाद
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में ट्राॅमा सेंटर व इमरजेंसी के विस्तारीकरण के कारण ट्राॅमा सेंटर को नई बिल्डिंग के सामने निजी वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है। बुधवार या फिर बृहस्पतिवार से मरीज नहर वाले मार्ग से अंदर घुसते ही 100-150 मीटर की दूरी पर स्थित नई बिल्डिंग के सामने वार्ड में भर्ती किए जाएंगे। नए ट्राॅमा सेंटर में करीब 20 बेड की व्यवस्था की गई है। मंगलवार को कर्मचारियों ने वार्ड की सफाई की।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में करीब पांच महीने से गेट विस्तारीकरण का काम चल रहा है। मरीजों को काफी घूमकर नहर वाले रोड से प्रवेश दिया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज में दो गेट बनेंगे। एक गेट का निर्माण कार्य पूरा होने वाला है। साथ ही इमरजेंसी का काम पूर्ण हो चुका है, इसलिए अब ट्रॉमा सेंटर में काम शुरू होना है।
विज्ञापन

इसी के चलते ट्राॅमा सेंटर को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। इमरजेंसी व ट्राॅमा सेंटर के विस्तारीकरण से मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी। स्टॉफ भी बढ़ाया जाएगा। आधुनिक उपकरणों को भी लगाया जाएगा। पिछले साल अक्तूबर माह में काम की शुरुआत हुई थी। राजकीय मेडिकल कॉलेज में निर्माण कार्य के चलते मुख्य द्वार को बंद कर दिया गया था। वैकल्पिक गेट पर हेल्पडेस्क संचालित हो रही है। सीएमएस डॉ. सरोज ने बताया कि विस्तारीकरण के चलते ट्राॅमा सेंटर को शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed