फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The transformer started heating up, power was off for four hours

Shahjahanpur News: गर्म होने लगा ट्रांसफॉर्मर, चार घंटे बंद रही बिजली

Wed, 09 Jul 2025 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
The transformer started heating up, power was off for four hours
मदनापुर में फसल को जोतता  किसान। स्रोत: जागरुक पाठक
शाहजहांपुर। पुवायां रोड स्थित चिनौर उपकेंद्र पर दस एमवीए का ट्रांसफॉर्मर बंद होने के चलते शट डाउन लेना पड़ा। इस अवधि में करीब चार घंटे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रही। इसी तरह बारिश में 33 केवीए लाइन ब्रेकडाउन होने से आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन

मंगलवार को चिनौर उपकेंद्र का ट्रांसफॉर्मर अचानक काफी ज्यादा गर्म होने लगा। सूचना पर जेई संजीव शर्मा पहुंचे और जांच की। इसके बाद तीन फीडरों को बंद कर दिया। तीन हजार उपभोक्ताओं की आपूर्ति बाधित हो गई। ट्रांसफॉर्मर को चेक किया तो उसमें तेल कम मिला।
विज्ञापन

करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आपूर्ति को बहाल कर दिया गया। इससे पहले पूर्वाह्न 11 बजे 33 केवीए लाइन बंद होने से बहादुरगंज उपकेंद्र की सप्लाई बंद हो गई। करीब एक घंटे के बाद बिजली आई। ककरा उपकेंद्र के आवास विकास फीडर पर बिजली गायब होने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगोही रोड का निसरजई फीडर के उपभोक्ता सोमवार की रात परेशान हो गए। उपकेंद्र पर कई जगह पर फेस जलने व तार टूटने के चलते आधी रात के बाद तक लोगों को बिजली की आवाजाही से जूझना पड़ा।
--
बिजली की आवा-जाही से लोग परेशान
निगोही में बिजली निगम की लापरवाही से आपूर्ति के लिए उपभोक्ता परेशान रहे। रात एक बजे के बाद से निर्बाध आपूर्ति मिल सकी। सोमवार की शाम से ही कस्बे के लोगों को दो मिनट के लिए सप्लाई मिलती थी। फिर घंटाभर के बिजली बंद कर दी जाती थी। कर्मियों के अनुसार, पूरे कस्बा को एक इनकमिंग ट्रॉली से जोड़ा गया है। कहीं पर लाइन में फॉल्ट आने पर ठीक करने के लिए पूरी सप्लाई बंद करना पड़ती है। शाम को थाने के पास लीड जल जाने पर आधा घंटा बिजली बंद रही। कुछ देर के लिए फिर मिली तो एक पेट्रोल पंप के पास लीड जल गई। ऐसे ही रात एक बजे तक चलता रहा। जेई ब्रजेश सिंह ने बताया कि गर्मी में अधिक लोड होने के कारण फाल्ट आ रहे हैं। संवाद

आज यहां बंद रहेगी बिजली
बहादुरगंज उपकेंद्र के जेई आनंद केसरी ने बताया कि बुधवार को 250 केवीए राधे वाले ट्रांसफाॅर्मर से दाना मियां मजार वाली गली में जर्जर लाइन पर केबल बदलने से नौ से शाम तीन बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसी तरह उपकेंद्र के बाहर रखे गल्ला मंडी वाले 630 केवीए ट्रांसफाॅर्मर की एलटी खुली लाइन पर एबीसी केबल डाली जाएगी। इस अवधि में सुबह सात से पूर्वाह्न 11 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। निगोही रोड उपकेंद्र के जेई सत्यपाल यादव ने बताया कि जलालनगर फीडर पर एबीसी केबल डालने के चलते 400 केवी ऊंची मस्जिद वाला ट्रांसफॉर्मर सुबह दस से शाम पांच बजे तक बंद रहेगा।

बिजली नहीं मिलने पर किसान ने जोत दिया खेत

शाहजहांपुर। मदनापुर के गांव सिकंदरपुर कलां निवासी रामप्रसाद के पुत्र राधे ने खेत में खड़ी धान की फसल को खुद ही जोत दिया। बिजली नहीं मिलने से खेत की सिंचाई नहीं हो रही थी।

पिछले कई दिन से बिजली नहीं मिलने से खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही थी। बताते हैं कि राधे ने 15 बीघा फसल में धान बोया था। उसकी सिंचाई का इंतजाम नहीं हो पाया। फसल सूखने लगी तो गुस्से में आकर उसने ट्रैक्टर-ट्रॉली से जोत दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed