फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The traders protested by wearing black bands

Shahjahanpur News: व्यापारियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

Wed, 17 Sep 2025 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
The traders protested by wearing black bands
कलक्ट्रेट परिसर ​स्थित खाद्य सुरक्षा एवं औषधि कार्यालय में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करते उद्य
शाहजहांपुर। प्रांतीय आह्वान पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि कार्यालय के बाहर काली पट्टी बांधकर नारेबाजी करते हुए सांकेतिक धरना दिया। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय चंद्रशेखर मिश्रा को ज्ञापन देकर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत की जा रही कार्रवाई से व्यापारियों को हो रही कठिनाइयों के निराकरण की मांग की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सौमित्र गुप्ता की अगुवाई में व्यापारियों ने ज्ञापन सौंपा। महानगर अध्यक्ष मोहम्मद सलाउद्दीन अख्तर ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के लिए पूर्णकालिक न्याय निर्णायक अधिकारी की नियुक्ति की जानी आवश्यक है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के सभी मामलों को अदालतों में भेजा जा रहा है। एक्ट में दी गई धारा के अनुसार अधिकतर मामलों को शमन शुल्क जमा कराकर समाप्त किया जा सकता है। ऐसे में जरूरी है कि लाइसेंस न पाए जाने पर सजा का प्रावधान खत्म किया जाए। जुर्माना अधिकतम रजिस्ट्रेशन व लाइसेंस फीस का दोगुना किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैकिंग के सामान में किसी भी प्रकार की कमी पाई जाने पर पैकिंग करने वाली फर्म या कंपनी को ही दोषी माना जाए। फर्जी शिकायतों के आधार पर की जा रही सैंपलिंग बंद की जाए। मांग पत्र देने वालों में शशांक कौशिक, सुशील गुप्ता, सैयद अनवर मियां, संजीव गुप्ता, अजय गुप्ता, नाजिम शाह, आबिद हसन खान सहित कई व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed