{"_id":"44877d8229c381cc36fdce2a44de9820","slug":"the-third-phase-of-several-stalwarts-reputation-at-stake-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे चरण में कई धुरंधरों की दांव पर लगी प्रतिष्ठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे चरण में कई धुरंधरों की दांव पर लगी प्रतिष्ठा
शाहजहांपुर।
Updated Sat, 17 Oct 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में शनिवार को हुए मतदान में विभिन्न पार्टियों के तमाम धुरंधरों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। मतदान के बाद जिला पंचायत की वर्तमान अध्यक्ष नीतू सिंह, सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां के भाई तौकीर खां उर्फ पप्पी, भाजपा नेता विनोद अवस्थी के बेटे आशीष अवस्थी, इसी पार्टी की वरिष्ठ नेता रागिनी चौहान और कांग्रेस और बसपा समर्थित कई उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया।
समाजवादी पार्टी
सूबे की सत्ता पर काबिज सपा के जिला नेतृत्व ने जिला पंचायत के 48 में से तमाम वार्डों पर पार्टी समर्थित उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे हैं। इनमें सबसे प्रमुख हैं जिला पंचायत नीतू सिंह और सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां के भाई तौकीर खां पप्पू। नीतू सिंह ने वार्ड 19 खुदागंज तृतीय से तो तौकीर ने वार्ड 22 तिलहर तृतीय से चुनाव लड़ा है। नीतू के मुकाबले अन्य कई प्रत्याशियों के अलावा बसपा समर्थित अवधेश गौतम भी मेंबरी के दावेदार हैं जबकि तौकीर के वार्ड से भारतीय कृषक दल के जुझारू नेता प्रमोद यादव ने ताल ठोंकी।
बहुजन समाज पार्टी
बसपा के जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह, जोन कोआर्डिनेटर दिनेश सिंह, मंडल कोआर्डिनेटर रामलड़ैते कनौजिया, डॉ. भरत पटेल कई पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के चुनाव को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़े हुए हैं। इन सभी ने बसपा समर्थित विजय कुमार का पर्चा वार्ड 17 खुदागंज प्रथम, मुनारा बेगम का वार्ड 18 खुदागंज द्वितीय, अवधेश गौतम का वार्ड 19 खुदागंज तृतीय से पर्चा दाखिल कराया था। इनके अतिरिक्त वार्ड 23 जैतीपुर प्रथम से महक सिंह, वार्ड 24 जैतीपुर द्वितीय से आनंद प्रताप और वार्ड 25 जैतीपुर तृतीय से संतोष कश्यप का पर्चा दाखिल कराने से लेकर चुनाव प्रचार तक पार्टी के कई पदाधिकारी साये की तरह उनके साथ रहे। बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण सागर ने बेटे अंकित सागर को जिताने के लिए वार्ड 19 खुदागंज तृतीय को मथने में कोई कसर बाकी नहीं रखी। इन प्रत्याशियों की भीड़ में तिलहर से बसपा के ब्लॉक प्रमुख अभिनव शर्मा वीरू की सियासी साख उनकी पत्नी आकांक्षा शर्मा से जुड़ी है। आकांक्षा ने वार्ड 19 खुदागंज तृतीय से चुनाव लड़ा है।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी
तीसरे चरण के चुनाव में भाजपा के कई धुरंधरों ने विभिन्न वार्डों के पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को जिताने के लिए दिन-रात एक कर दिया। वार्ड 13 निगोही प्रथम से भाग्य आजमाने वाली भाजपा महिला प्रकोष्ठ की पूर्व अध्यक्ष रागिनी चौहान को जिताने के लिए पार्टी जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव, अंशुल चौहान, नरेश पांचाल आदि सक्रिय रहे। वार्ड 23 जैतीपुर प्रथम से सुनील सिंह को विजयश्री दिलाने में जेपीएस राठौर और उनकी टोली ने सारी क्षमता लगा दी। इसी तरह निगोही क्षेत्र में भाजपा के प्रमुख स्तंभ माने जाने वाले विनोद अवस्थी ने वार्ड 13 निगोही प्रथम से बेटे आशीष अवस्थी को आगे बढ़ाने में जुटे रहे।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
हर चुनाव की तरह पंचायत चुनाव में भी कांग्रेस की स्थिति कमजोर जाहिर हुई। पहले बेटे की बीमारी और बाद में अपनी अस्वस्थता को लेकर पार्टी के जिलाध्यक्ष कौशल मिश्र पंचायती सियासत से अलग-थलग रहे। शहर अध्यक्ष तसनीम अली खां भी तीसरे चरण के चुनावी परिदृश्य में कहीं नजर नहीं आए। इसके बावजूद कई कांग्रेसी क्षत्रपों ने अपना मजबूत सियासी वजूद प्रमाणित करने के लिए पंचायत मेंबरी के लिए कई चहेतों को मैदान में उतारा। कांगे्रस खेमे के युवा नेताओं में शुमार और वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में तिलहर क्षेत्र से पार्टी टिकट के प्रबल दावेदार विश्वदीप अवस्थी ने वार्ड 18 खुदागंज द्वितीय से प्रेमलता गंगवार को जिताने में सारी ताकत झोंक दी। कांगे्रस नेत्री ममता सिंह को वार्ड 13 निगोही प्रथम से कामयाबी दिलाने को भी कई पार्टी पदाधिकारियों ने ऐड़ी-चोटी का जोर लगा दिया। यह एक नवंबर को जाहिर होगा कि इन सभी धुरंधरों की मेहनत कितनी कामयाब रही।