Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The temperature is expected to drop due to the northerly winds.

Shahjahanpur News: उत्तरी हवा चलने से तापमान में गिरावट का अनुमान

Thu, 16 Oct 2025 11:10 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
The temperature is expected to drop due to the northerly winds.
शाहजहांपुर। दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी का एहसास हो रहा है, लेकिन रात में मौसम ठंडा होने लगा है। बृहस्पतिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई। गन्ना शोध संस्थान के मुताबिक उत्तरी हवा चल रही है और वायुदाब सामान्य है। इसके असर से तापमान में गिरावट होने का अनुमान है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की वृद्धि हुई है। डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को पछुआ हवा चलने से तापमान में मामूली वृद्धि हुई है। शाम को उत्तरी हवा चलने लगी और वायुदाब सामान्य है। इसके साथ ही आर्द्रता 45 फीसदी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed