फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The team will arrive today for the load testing of the new bridge of Garra

Shahjahanpur News: गर्रा के नए पुल की लोड टेस्टिंग के लिए आज पहुंचेगी टीम

Mon, 02 Jun 2025 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The team will arrive today for the load testing of the new bridge of Garra
लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर बना गर्रा नदी का पुल। संवाद
रोजा। लखनऊ-दिल्ली राजमार्ग पर बरेली मोड़ बाइपास पर बने गर्रा नदी के नए पुल पर दूसरे दौर की भार वहन क्षमता जांचने का काम मंगलवार से शुरू हो जाएगा। इसके लिए निर्माणदायी संस्था की तकनीकी टीम सेंसर और कुछ मशीनों के साथ मंगलवार सुबह यहां पहुंच रही है।
विज्ञापन

बता दें कि हाईवे पर बरेली मोड़ और हरदोई बाइपास के बीच स्थित गर्रा नदी पर पुल का निर्माण कार्य पांच वर्ष पहले शुरू हुआ था। कार्य पूर्ण होने के बाद पिछले दिनाें चार ट्रकों में 170 टन पत्थर भरकर उन्हें पुल की दोनों लेन पर बारी-बारी कई घंटे तक रोके रखा गया।
विज्ञापन

पहले चरण में जांची गई भार वहन क्षमता के नतीजे संतोष जनक नहीं आने के कारण ताइवान से लाई गई मशीनों से दोबारा लोड टेस्टिंग का काम मंगलवार से शुरू होगा। गर्रा पुल पर निर्माण कार्यों की देखरेख कर रहे साइट इंजीनियर सुरजीत वर्मा का कहना है सोमवार देर शाम तक लखनऊ से आने वाले सेंसर मशीन से संबंधित कुछ कलपुर्जे और तकनीकी टीम किन्हीं कारणों से नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि मंगलवार सुबह तक सभी चीजों के साथ तकनीकी टीम के यहां पहुंचने की संभावना है। ऐसा होने पर दोपहर से पुल पर भार वहन क्षमता की जांच का काम शुरू हो जाएगा।


लखनऊ-दिल्ली हाईवे के बरेली मोड़ बाइपास वाले गर्रा नदी के नए पुल पर लोड टेस्टिंग का दूसरे चरण का काम जल्द शुरू हो जाएगा। यह काम सात दिन चलेगा। जांच रिपोर्ट अनुकूल आने के बाद 15 दिन में पुल की दोनों लेन पर आवागमन शुरू करा दिया जाएगा। -विवेक दुबे, परियोजना प्रबंधक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed