फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The tank, built at a cost of Rs 4.53 crore, has become a showpiece, leaving people thirsty for drinking water.

Shahjahanpur News: 4.53 करोड़ से तैयार टंकी बनी शोपीस, पेय जल को तरसे लोग

Fri, 03 Oct 2025 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
The tank, built at a cost of Rs 4.53 crore, has become a showpiece, leaving people thirsty for drinking water.
हाफिजगंजमें शोपीस शुद्ध पेयजल की टंकी लगा हुआ वोट
डेढ़ साल बाद भी नहीं हुआ समाधान, ग्रामीणों ने चालू कराने के लिए भेजा पत्र
विज्ञापन

हाफिजगंज। चार करोड़ 53 लाख रुपये से पेयजल आपूर्ति के लिए पानी की टंकी बनी, लेकिन डेढ़ साल बाद भी लोगों को पेयजल उपलब्ध नहीं हो सका। अब लोगों ने पानी की टंकी को चालू कराने के लिए अधिकारियों को पत्र भेजा है।
हर घर जल जीवन मिशन के तहत हाफिजगंज में पेयजल के लिए कस्बा के अधिकांश सीसी रोड को खोदकर पाइप लाइन डाले गए। टंकी व लाइन डालने का काम 23 मार्च 2023 में चालू हुआ। पानी की टंकी का कार्य चार करोड़ 53 लाख से पिछले साल 22 अगस्त को कागजों में पूरा हो गया। इससे हाफिजगंज और आसपास गांव के 11692 लोगों को जल उपलब्ध होना था, जिसकी पानी की क्षमता 350 किलो ली तय थी।
विज्ञापन

इससे नाराज लोगों का कहना है कि अब भी कई जगहों पर पाइप लाइनों को जोड़ा नहीं गया है। इससे पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इस कारण अब भी लोग पानी को तरस रहे हैं। कस्बा निवासी एडवोकेट युनिस अल्वी ने बताया कि पानी की टंकी शोपीस बन कर रह गई है। इससे शीघ्र चालू कराया जाए। अब डेढ़ वर्ष बाद भी पेयजल नहीं मिलने पर लोगों का धैर्य जवाब दे गया। लोगों ने पत्र लिखकर डीएम को भेजा है। पत्र भेजने वालों में बावर हुसैन, शराफत हुसैन, इंतजार अहमद, मयंक गुप्ता, अंकित श्रीवास्तव, मोहित मिश्रा, दीपराज गंगवार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed