फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The story of King Parikshit's removal of his fear of death is narrated

Shahjahanpur News: राजा परीक्षित के मृत्यु भय को दूर करने का सुनाया प्रसंग

Tue, 24 Jun 2025 11:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
The story of King Parikshit's removal of his fear of death is narrated
कुर्रियाकलां के श्री राधा-कृष्ण मंदिर में कथा सुनाते कथा व्यास। संवाद
कुर्रियाकलां। गांव के बड़े अड्डा स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन मंगलवार को कथा व्यास पंडित सुधाकर पांडेय ने सुदामा चरित्र और राजा परीक्षित के मृत्यु भय दूर करने का प्रसंग सुनाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक राजा शिकार खेलते हुए जंगल में भटक गया। एक कुटिया के मालिक से एक रात ठहरने की अनुमति के बाद सुबह होने पर वह उस दुर्गंध युक्त कुटिया छोड़कर जाने को तैयार नहीं हुआ। तब शुकदेव जी ने राजा परीक्षित से पूछा कि क्या उस राजा ने सही किया?
विज्ञापन

परीक्षित ने कहा कि कैसा मूर्ख राजा है जो अपनी प्रतिज्ञा अनुसार नियत समय से अधिक रहना चाहता है। तब शुकदेव जी ने राजा परीक्षित से कहा आप भी व्यर्थ मृत्यु शोक कर रहे हैं और सर्पदंश के बाद भी शरीर त्यागकर मुक्त होना नहीं चाहते। इससे परीक्षित का ज्ञान जागृत हुआ और वह मोक्ष की प्राप्ति के लिए जन्म-मरण के बंधन से मुक्त होने को तैयार हो गए। कथा के विश्राम पर यजमान प्रशांत चौहान ने सपत्नीक भागवत कथा की आरती उतारी। प्रसाद वितरण में मोनू चौहान का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed