फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The stoppage of heavy vehicles at Dabri turn has caused a traffic jam on the Farrukhabad highway.

Shahjahanpur News: डबरी मोड़ पर भारी वाहन रोकने से फर्रुखाबाद हाईवे पर लगा जाम

Sat, 31 Jan 2026 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
The stoppage of heavy vehicles at Dabri turn has caused a traffic jam on the Farrukhabad highway.
अल्हागंज। बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर फर्रुखाबाद जनपद के डबरी मोड़ पर शुक्रवार की शाम करीब 6:30 बजे भारी वाहनों की आवाजाही पर अचानक रोक लगा दी गई। हाईवे के किनारे भारी वाहन रोके जाने से पीछे से आए छोटे वाहनों की निकासी नही हो पाने से हाईवे पर दो घंटे तक भीषण जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

जाम के कारण कुछ ही देर में डबरी मोड़ से लेकर रामगंगा पुल और आगे हुल्लापुर चौराहे तक वाहनों की लंबी कतार लग गईं। सर्द हवाओं के बीच जाम में फंसे यात्रियों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम से निकलने की होड़ और वाहन चालकों की लापरवाही के चलते एक ही दिशा में कई-कई कतारें बन गईं। इससे हाईवे की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई और सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। हालात बिगड़ते देख दोनों जनपदों के प्रशासन और पुलिस ने जाम खुलवाने के प्रयास शुरू किए। रात 8:30 बजे से जाम मे फंसे वाहनों को आगे का रास्ता मिला और वे रेंगते हुए निकले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed