फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The solution came in the day hundred complaints, 30 Disposal

समाधान दिवस में आईं सौ शिकायतें, 30 का निस्तारण

Sat, 04 Jul 2015 11:34 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 04 Jul 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
The solution came in the day hundred complaints, 30 Disposal
एक ही छत के नीचे लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए आयोजित थाना समाधान दिवस में जिले के सभी थानों से 100 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 30 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शिकायतों में 72 शिकायतें राजस्व विभाग एवं 28 शिकायतें पुलिस विभाग से संबंधित आईं।
विज्ञापन

एसपी बबलू कुमार और एडीएम (प्रशासन) एमएन उपाध्याय ने सिंधौली थाना में आयोजित समाधान दिवस में लोगों की समस्याओं को सुना। एसपी ने निर्देश दिए कि वह शिकायतकर्ता के साथ लेखपाल, कानूनगो को लेकर मौके पर जाएं और मौके पर ही निस्तारण करें। एडीएम ने कहा कि आज जो शिकायतें थानों में प्राप्त हुई हैं, वहां पुलिस व राजस्व विभाग के कर्मचारी टीमें बनाकर मौके पर जाएं। उन्होंने कहा कि जमीन संबंधी शिकायतों की सही नापकर समस्या का निस्तारण मौके पर ही करें। थाना सिंधौली में आईं 13 शिकायतों का शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को जिले के सभी थानों से आयेजित समाधान दिवस में सदर बाजार में दो, आरसी मिशन में एक, कांट में नौ, मदनापुर में पांच, रोजा में चार, सेहरामऊ दक्षिणी में सात, निगोही में पांच, तिलहर में दो, कटरा में एक, खुदागंज में एक, जैतीपुर में एक, गढिया रंगीन में दो, पुवायां में चार, खुटार में चार, सिंधौली में 13, बंडा में 10, जलालाबाद में छह, मिर्जापुर में नौ, कलान थाना में 10 शिकायतें प्राप्त हुई। शेष थानों में कोई फरियादी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुदागंज में छह शिकायतों का हुआ निस्तारण
खुदागंज। थाना समाधान दिवस पर सीओ विजय शंकर मिश्रा ने कहा कि थाने में आने वाली जन शिकायतों का त्वरित निवारण किया जाए। थाना दिवस में आठ शिकायतें आईं, जिनमें छह का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। दो शिकायतों को संबंधित विभागों को जांच के लिए भेजा गया। इस अवसर पर एसओ इफ्तेखार अहमद, उमाशंकर, राजस्व निरीक्षक मुकुट बिहारी मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed