फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The sister-in-law went up litter

डोली चढ़कर दादी चलीं ससुराल

Fri, 04 Dec 2015 10:27 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Fri, 04 Dec 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
The sister-in-law went up litter
श्री राणी सती दादी मंदिर के स्थापना दिवस और दादी विवाह महोत्सव के अंतर्गत नगर में कलश यात्रा निकाली गई। इस अवसर महिलाओं ने दादी के भजनों पर खूब नृत्य किया।
विज्ञापन

कलश यात्रा का शुभारंभ सुबह बाबा बनखंडी नाथ मंदिर से हुआ। महिलाओं ने सिर पर नारियल से सजा कलश रखकर भजन गाए और नृत्य भी किया। नानपारा से आए भक्त शानू ने कलाकारों के साथ भजन गाकर राणी दादी का गुणगान किया। कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कच्चा कटरा, चौक होते हुए कलश यात्रा घूरन तलैया स्थित दादी सती मंदिर पर संपन्न हुई। इसके बाद मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें शानू ने टीम के अन्य साथियों के साथ राणी सती दादी के जन्म, विवाह और सती होने से संबंधित प्रसंगों पर भजन सुनाकर वाहवाही लूटी। मंगलपाठ के बीच हुए भजनों के  कार्यक्रम में दादी और खाटू श्याम की झांकी सजाई गई।
विज्ञापन

झांकी से समक्ष गायकों ने दादी की किरपा जिस पर हो जाए, दादी का रुतबा बड़ा, डोली चढ़कर दादी चली ससुराल, कैसी सुंदर लगे आज दादी मेरी, कांती प्रसाद ने जीयो, जीयो दादी जी छप्पन भोग सजाया मैं, म्हाने झुनझुन बुलाले मेरी मां, मेंहदी ओ मेंहदी इतना बता दे, पारुल अग्रवाल और माला ने झुंझनू की सेठानी निहाल करसी, अर्चना और पूजा ने मेरा हाथ पकड़ ले रे मैया मन मेरो घबराय, सुनील और प्रतीक ने लायो थारी चूनड़ी करयो मां स्वीकार आदि भजन प्रस्तुत किए। इसी कड़ी मेें संगीता, वंदना, रचित, दिनेश, स्पर्श, नारायणी, राजीव, प्रदीप, कुणाल, अशोक, निधि, कविता, संगीता, सीमा, राना, श्वेता, सुषमा आदि ने भी भजन सुनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात दस बजे आरती के बाद दादी और खाटू बाबा को छप्पन भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन में डॉ. राजीव अग्रवाल, प्रतीक, कुणाल, सुनील, स्पर्श, डॉ. रवि मोहन, गोपाल राम अग्रवाल, कृष्णा, रमा, ज्योति, पूजा, ऊषा, कमलेश, अर्चना, पारुल, दिनेश, भोलू, प्रदीप, हितेश, अशोक अग्रवाल आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed