{"_id":"68d6d510fb5a6675a1059184","slug":"the-second-accused-who-hit-with-a-stick-was-also-arrested-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-153715-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: डंडा मारने वाले दूसरे आरोपी को भी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: डंडा मारने वाले दूसरे आरोपी को भी दबोचा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला कटिया टोला में बुधवार देर रात शराब पीकर हुए विवाद के बाद तिलहर के पुराऊ गांव निवासी 35 वर्षीय सुरेंद्र राठौर की हत्या के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी दबोच लिया है, लेकिन पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।
सुरेंद राठौर करीब आठ साल से बाबा विश्वनाथ मंदिर के पास रैन बसेरे में रहते थे। बुधवार रात दो युवकों के साथ बैठकर सुरेंद्र राठौर ने शराब पी। इसके बाद उनका युवकों से विवाद होने पर मारपीट हो गई थी। सुरेंद्र के धक्का देने से एक युवक नाली में गिर गया था। इसके बाद जब सुरेंद्र डंडा लेकर चला तो पीछा कर कटिया टोला मोहल्ले में दोनों ने सुरेंद्र को घेरकर खूब पीटा। सिर पर डंडा व ईंट मार दी। जिससे सुरेंद्र की मौत हो गई थी।
मारपीट की घटना सीसी कैमरे में भी कैद हुई। पुलिस ने मृतक के बहनोई सियाराम की ओर से प्रेमपाल व विपिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। प्रेमपाल को उसी रात हिरासत में ले लिया गया। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा होगा।