फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The school building could not be constructed even after the completion of the Ganga Expressway.

Shahjahanpur News: गंगा एक्सप्रेसवे बनने के बाद भी नहीं बन सका स्कूल भवन

Sun, 03 May 2026 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
The school building could not be constructed even after the completion of the Ganga Expressway.
जलालाबाद में स्कूल की टूटी पड़ी एक हिस्से की बिल्डिंग तथा बरामदे में खाना बनाने का इंतजाम करती र
जलालाबाद। गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण से पहले उसके दायरे में आए ढका ताल्लुके उजेरा गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के ढहाए गए आधे हिस्से का निर्माण कार्य तीन वर्ष बीतने के बाद भी शुरू नहीं हो सका। जबकि एक्सप्रेसवे बनकर तैयार होने पर उसका लोकार्पण भी हो चुका है।
विज्ञापन

तीन साल पहले एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण के दौरान मार्च 2023 में विद्यालय के भवन का करीब आधा हिस्सा जेसीबी से तोड़ दिया गया था। इस दौरान शेष बचा हिस्सा भी जर्जर हालत में पहुंच गया लेकिन एक्सप्रेसवे बनाने वाली कंपनी की सुस्ती के कारण स्कूल भवन का निर्माण अब तक शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन

स्कूल भवन तोड़ने के दौरान जर्जर हाल में बचे स्कूल के एक कमरे में 88 बच्चों को बिठाया जा रहा है। हालांकि, विद्यालय परिसर में कई बीघा जमीन खाली पड़ी है। प्रधान अध्यापक अशोक कुमार ने बताया कि कुछ बच्चों की पढ़़ाने के लिए पास में ही बने गांव के पंचायत घर में व्यवस्था की गई है, लेकिन शेष बच्चे पुराने भवन के इकलौते कमरे में बिठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी शाहीन अंसारी ने बताया कि स्कूल भवन के निर्माण की धनराशि का भुगतान एक्सप्रेसवे बनाने वाली कंपनी को करना है। इसके लिए प्रस्ताव कई माह पूर्व भेजा जा चुका है। बीईओ के अनुसार कुछ दिन पहले इस बारे में विभागीय अधिकारियों से भी वार्ता हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed