{"_id":"695040e4c19be35d230847a6","slug":"the-safety-of-the-students-of-kasturba-school-will-be-monitored-from-the-control-room-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-161536-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कंट्रोल रूम से कस्तूरबा स्कूल की छात्राओं की सुरक्षा की निगरानी होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कंट्रोल रूम से कस्तूरबा स्कूल की छात्राओं की सुरक्षा की निगरानी होगी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं की निगरानी जिला स्तर से होगी। स्कूलों में लगे कैमरों को ऑनलाइन व्यवस्था से जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाकर जोड़ा जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने काम शुरू कर दिया है।
जिले में 16 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का संचालन होता है। प्रत्येक स्कूल में छात्राओं को पढ़ाई के साथ आवासीय सुविधा भी उपलब्ध है। स्कूलाें की निगरानी जिला स्तर से कराई जाएगी। इसके लिए प्रत्येक स्कूल में लगे कैमरों को वाईफाई से जोड़कर जिले पर बने कंट्रोल रूम से कनेक्ट किया जाएगा।
गत दिनों बैठक में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए थे। अधिकारियों के अनुसार, कंट्रोल रूम बनाकर स्कूलों के कैमराें को जोड़कर निगरानी बढ़ाई जाएगी। इससे स्कूलों में मनमानी खत्म होगी। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि डीएम के निर्देश के बाद कैमरों को वाईफाई से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
--
छात्राओं के स्वास्थ्य की रिपोर्ट रहेगी सुरक्षित
कस्तूरबा स्कूलों में छात्राओं के स्वास्थ्य का परीक्षण के बाद उनके सेहत की कुंडली सुरक्षित रखी जाएगी। डीएम ने निर्देश दिए कि स्कूल में जाने वाली स्वास्थ्य विभाग की टीम दो से तीन घंटे तक रुकना चाहिए। हर छात्रा की जांच के बाद एक रजिस्टर पर हीमोग्लोबिन, वजन आदि को लिखना है। जांच करने वाले डॉक्टर का नाम और मुहर भी लगाना होगी, जिससे भविष्य में जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से परामर्श लिया जा सके।