{"_id":"625488cd7ea0cc0b3d492c39","slug":"the-road-was-dug-up-people-stumbling-for-three-months-shahjahanpur-news-bly4811723180","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोदकर डाल दी सड़क, तीन महीने से जनता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोदकर डाल दी सड़क, तीन महीने से जनता परेशान
विज्ञापन
तिलहर में सद्भावना चौक के पास टूटी सड़क पर मिट्टी और गिट्टी के ढेर से हो रहे लोग परेशान
- फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। मौजमपुर पुलिस चौकी के सामने स्थित पीरगाह तालाब के किनारे जल निगम की ओर से लगभग छह महीने पहले एक नया ट्यूबवेल स्थापित किया है। इस ट्यूबेल की पानी सप्लाई के लिए सद्भावना चौक के पास सड़क के बीचोंबीच में जल निगम ने लगभग तीन महीने पहले एक चैंबर का निर्माण किया था। ट्यूबवेल की लाइन को चेंबर से जोड़ दिया गया। इस निर्माण में हुई खोदाई से निकले मलबे को नहीं हटाया गया है। इससे यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासतौर पर व्यापारी परेशान हैं।
नहीं हो सका समाधान
मेरी दुकान के सामने दिनभर मिट्टी उड़ती रहती है। दुकान का सारा रेडीमेड कपड़ा खराब हो गया है। नगर पालिका चेयरमैन से भी मुलाकात कर चुके हैं लेकिन अभी तक समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका है। -सुधीर कुमार, रेडीमेड व्यापारी।
कई गिर चुके हैं लोग
जल निगम के कर्मचारियों की लापरवाही से मिट्टी के ढेर से लगातार धूल उड़ती रहती है। दुकान पर बैठना मुश्किल हो रहा है। कोई भी ग्राहक दुकान पर बैठ नहीं पाता है। पत्थरों पर फिसल कर बाइक सवार लोग कई बार गिर चुके हैं। - सगीर, बाइक मैकेनिक।
विज्ञापन
धूल उड़ती रहती है
मेरी दुकान पर कंप्यूटर लगे हुए हैं। धूल उड़ने के कारण दुकान पर कंप्यूटर और प्रिंटर खराब हो चुके हैं। नगर पालिका प्रशासन से कई बार कह चुके हैं लेकिन कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है। तत्काल समस्या का निदान किया जाना चाहिए। - शिवेंद्र सिंह, जन सेवा केंद्र प्रभारी।
उछते रहते हैं कंकड़-पत्थर
मेरी दुकान के सामने मिट्टी और कंकड़-पत्थर का ढेर लगा हुआ है। लोग वाहनों से निकलते हैं तो पहियों से पत्थर उछलकर मेरी दुकान पर आकर लगते हैं। कई बार चोट लग चुकी है। नगर पालिका प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। -ओमप्रकाश, रस्सी बान व्यापारी।
अभी तक मरम्मत नहीं
इस मिट्टी के ढेर और कंक्रीट से सभी को परेशानी हो रही है। नगर पालिका को चाहिए कि इसकी तत्काल मरम्मत कराए। तीन महीने से अधिक समय सड़क को टूटे हुए हो चुका है लेकिन अभी तक मरम्मत नहीं हो सकी है। -बनवारी लाल, चूड़ी विक्रेता।
जल निगम के माध्यम से ट्यूबवेल का निर्माण कराया गया था। सद्भावना चौक पर सड़क के बीच में ट्यूबवेल का चैंबर बना था। चैंबर बनाने के बाद जल निगम के कर्मचारी चले गए। इस निर्माण की जिम्मेदारी जल निगम की है। जल निगम के संबंधित जिम्मेदार से बातचीत की गई है। वे 15 अप्रैल को आकर इस निर्माण को पूरा करेंगे। -नितिन सक्सेना, जूनियर इंजीनियर जलकल विभाग, नगर पालिका ।