फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The road surface on the Lipulekh-Bhind Highway was leveled by filling potholes with construction material.

Shahjahanpur News: लिपुलेख-भिंड हाईवे पर गड्ढों में निर्माण सामग्री को भरकर मार्ग किया समतल

Sun, 26 Jul 2026 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
The road surface on the Lipulekh-Bhind Highway was leveled by filling potholes with construction material.
अमर उजाला में प्रका​शित खबर।
निगोही। नगर की आबादी के बीच से निकले लिपुलेख-भिंड हाईवे पर रफ्तार में रुकावट और हादसों की वजह बन रहे गड्ढे शनिवार को निर्माण सामग्री डालकर समतल किए गए। संवाद न्यूज एजेंसी की खबर अमर उजाला में शनिवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद हाईवे का रखरखाव करने वाली सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ) के अभियंता ठेकेदार और श्रमिकों के साथ हाईवे के खराब हिस्से को ठीक कराने यहां पहुंचे।
विज्ञापन

हाईवे पर हमजापुर चौराहा से लेकर शाहजहांपुर की ओर करीब 150 मीटर लंबा हिस्सा आसपास मौजूद दुकानों और भवनों की तुलना में नीचे बना है। इस वजह से मामूली बारिश में भी पानी हाईवे पर भर जाता है। मार्ग की मरम्मत नहीं कराए जाने के कारण बारिश में गड्ढों में पानी भरने पर वहां आए दिन वाहन, विशेषकर ई-रिक्शा पलट रहे थे और बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे थे।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी की खबर अमर उजाला में शनिवार के अंक में बारिश से हाईवे की सड़कें और हुईं छलनी शीर्षक से विस्तृत समाचार प्रमुखता से प्रकाशित होते ही उसका संज्ञान लेकर मोर्थ कंपनी के कर्मचारी और श्रमिक लेकर अभियंता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पहले हाईवे के खराब हिस्से में भरे पानी को पंप से निकलवाया। बाद में मिक्सचर मशीन से गड्ढों में बजरी-कोलतार डालकर उन्हें समतल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन





-----------------
लिपुलेख-भिंड हाईवे के बारिश में खराब हुए हिस्से को सही करा दिया गया है। इसके साथ ही वहां कंपनी के दो कर्मचारियों की तैनाती भी कर दी गई है ताकि बारिश का पानी हाईवे पर जमा नहीं हो सके। दोनों कर्मचारियों को जलभराव होते ही हाईवे से पानी निकालने की जिम्मेदारी दी गई है। बरसात खत्म होने के बाद हाईवे की स्थायी मरम्मत का काम शुरू करा दिया जाएगा।
-अमन कुमार त्रिगुण, परियोजना निदेशक, मोर्थ कंपनी

अमर उजाला में प्रकाशित खबर।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed