{"_id":"67eecae8887258ec370c8a74","slug":"the-road-leading-to-sunasirnath-temple-will-be-widened-with-rs-48-crore-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-140895-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सुनासिरनाथ मंदिर जाने वाली सड़क का 48 करोड़ से होगा चौड़ीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सुनासिरनाथ मंदिर जाने वाली सड़क का 48 करोड़ से होगा चौड़ीकरण
विज्ञापन
बंडा स्थित प्राचीन सुनासिरनाथ मंदिर। संवाद
शाहजहांपुर। बंडा में प्राचीन सुनासिरनाथ मंदिर जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण के लिए 48 करोड़ 23 लाख 26 हजार के बजट की स्वीकृति हो गई है। इसमें से 16 करोड़ से अधिक की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। 17 किमी लंबी सड़क का सात के स्थान पर 20 मीटर तक चौड़ीकरण किया जाएगा। कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी इसका निर्माण कराएगी।
डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह नवंबर में सुनासिरनाथ मंदिर में दर्शन करने गए थे। यहां पर लोगों ने बताया था कि मंदिर तक जाने वाली सड़क कम चौड़ी होने की वजह से त्योहार के दिनों में जाम की स्थिति बनी रहती है। डीएम ने इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। बंडा-खुटार रोड पर किमी तीन से सुनासिरनाथ मंदिर होते हुए पीलीभीत बस्ती मार्ग तक 17 किमी लंबी सड़क के चौड़ीकरण की शासन की ओर से स्वीकृति मिल गई है।
पहले यह सड़क सात मीटर चौड़ी थी, जिसे अब 20 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इससे मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को जाम से नहीं जूझना पड़ेगा। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 16 करोड़ 88 लाख 14 हजार की धनराशि शासन की ओर से पहली किस्त के रूप में अवमुक्त कर दी गई है। कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी को सड़क के चौड़ीकरण कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।