{"_id":"6a88a40331a0f619d90daafb","slug":"the-road-from-roza-adda-to-the-goods-shed-will-be-widened-at-a-cost-of-rs-196-crore-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-182361-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रोजा अड्डा से मालगोदाम तक 1.96 करोड़ से होगा मार्ग का चौड़ीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रोजा अड्डा से मालगोदाम तक 1.96 करोड़ से होगा मार्ग का चौड़ीकरण
Sat, 22 Aug 2026 12:46 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
रोजा। नगर निगम अड्डा चौराहा से लेकर मालगोदाम तक सड़क का चौड़ीकरण कराएगा। करीब 1.96 लाख रुपये की लागत से तीन चरणों में यह काम शुरू होने से पहले शुक्रवार को नगर निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने चौड़ीकरण के लिए पूरे मार्ग की पैमाइश की। इस दौरान सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनाए गए मकानों और दुकानों को चिह्नित कर वहां लाल निशान लगा दिए गए। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अतिक्रमण हटते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
चौड़ीकरण परियोजना के पहले चरण में अड्डा चौराहा से बल्लिया प्राथमिक विद्यालय तक, दूसरे चरण में बल्लिया प्राथमिक विद्यालय से बड़ा शिव मंदिर तक और तीसरे चरण में बड़ा शिव मंदिर से मालगोदाम तक निर्माण कार्य होगा। इस कार्य में आड़े आने वाले अवैध कब्जे हटाने के लिए राजस्व विभाग और नगर निगम की टीम ने सरकारी अभिलेखों से सड़क की जमीन का सीमांकन करने के बाद लाल निशान लगाए गए। माना जा रहा है कि मार्ग चौड़ा होने और दोनों किनारों पर नाले-नालियां बन जाने से लोगों को जाम और जलभराव से स्थायी राहत मिल जाएगी। राजस्व टीम के साथ पैमाइश कराने पहुंचे नगर निगम के निर्माण अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि शासन से बजट स्वीकृत होने के बाद कार्यदायी संस्था को वर्क आर्डर भी जारी हो चुका है। निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए बहुत जल्द अवैध कब्जे ध्वस्त करने का काम कराया जाएगा।