{"_id":"6862cc6d6f44ca43a4000e1b","slug":"the-risk-of-malaria-increased-with-the-onset-of-rain-55-patients-found-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-147038-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बारिश शुरू होने से मलेरिया का खतरा बढ़ा, 55 मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बारिश शुरू होने से मलेरिया का खतरा बढ़ा, 55 मरीज मिले
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में फिजिशियन कक्ष के बाहर लगी मरीजों की लाइन। संवाद
शाहजहांपुर। बरसात के मौसम में मच्छर बढ़ने के साथ ही मलेरिया का खतरा बढ़ गया है। इस वर्ष जनवरी से अब तक 55 मरीज मिल चुके हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग भी सक्रिय हो गया है। बुखार के मरीजों की मलेरिया की जांच भी कराई जा रही है।
रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते जगह-जगह भरे पानी में मच्छर पनपने की आशंका बन रही है। मलेरिया के संदिग्ध मरीजों की जांच कराई जा रही है ताकि उनका समय रहते उपचार कराया जा सके। जिला मलेरिया अधिकारी राजीव मौर्या ने बताया कि इस मौसम में सावधानी बरतना जरूरी है। खानपान व साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। बुखार आने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर मलेरिया की जांच कराए। जनवरी से अब तक 55 केस मलेरिया के पाए गए हैं। सावधान नहीं रहने से परिवार के अन्य सदस्य भी चपेट में आ सकते हैं।
ये बरतें सावधानी
- मच्छरों से बचाव को मच्छरदानी का प्रयोग करें।
- सुबह-शाम पूरी आस्तीन के सूती कपड़े पहनें।
- घर में मरीज को तरल पदार्थ अधिक दें।
- कूलर व फ्रिज में पानी इकट्ठा न होने दें।
- मॉस्किटो रेपलेंट जैसे उत्पादों का इस्तेमाल करें।
- तेज बुखार के साथ फ्लू जैसे लक्षण हो सकते हैं।
- ठंड के साथ कंपकंपी।
(जिला मलेरिया अधिकारी के अनुसार)