फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The relationship broke due to suspicion of an affair with another woman and the couple joined the counselling centre

Shahjahanpur News: दूसरी महिला से संबंध के शक में टूटा रिश्ता परामर्श केंद्र में जुड़ा

Thu, 24 Jul 2025 10:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
The relationship broke due to suspicion of an affair with another woman and the couple joined the counselling centre
शाहजहांपुर। दूसरी महिला से संबंध होने पर रिश्ता टूट गया। परिवार परामर्श केंद्र में मनमुटाव दूर होने के बाद दंपती को केंद्र से राजीखुशी विदा किया गया।
विज्ञापन

थाना जलालाबाद क्षेत्र के एक गांव के दंपती की शादी पांच साल पहले हुई थी। चार माह पूर्व महिला पति को छोड़कर अपने मायके जाकर रहने लगी थी। इस बीच दोनों के परिवार वालों के बीच कई बार बातचीत हुई, लेकिन मामला हल नहीं हुआ। कुछ दिन पूर्व महिला ने परिवार परामर्श केंद्र पर शिकायती पत्र दिया।
विज्ञापन

बताया कि उसके पति के किसी दूसरी महिला से संबंध हैं, इसलिए परेशान करता है। केंद्र प्रभारी उप-निरीक्षक मधु यादव ने दोनों को केंद्र पर बुलाया। एक-एक कर दोनों से बात की। फिर दोनों पक्षों को सामने बैठाकर बात की। पति-पत्नी साथ रहने के लिए राजी हो गए। उप-निरीक्षक ने बताया कि आठ पत्रावलियों पर सुनवाई की गई। एक दंपती के बीच समझौता हो गया है। काउंसलिंग के दौरान महिला सिपाही पूनम मिश्रा, मोनिका रानी, करुणा, पिंकी, मोनिका कुमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed