फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The procession descended devout mother Bhagwati

मां भगवती की शोभायात्रा में उमड़े भक्त

Thu, 22 Oct 2015 11:22 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 22 Oct 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
The procession descended devout mother Bhagwati
शारदीय नवरात्र और विजयदशमी के उपलक्ष्य में शहर में देवी मंडपों में स्थापित मां दुर्गा समेत अन्य देव स्वरूपों की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंडबाजे और आकर्षक झांकियों के बीच निकाली गई शोभायात्राओं में श्रद्धालु अबीर-गुलाल खेलते और मां भगवती की जय-जयकार करते हुए मस्ती में झूम रहे थे। शोभायात्रा में शामिल झांकियों और भीड़ के कारण शहर जाम से भी जूझता रहा। शोभायात्रा आरंभ होने से पूर्व सुहागिनों ने मां दुर्गा से सिंदूरोत्सव मनाकर आशीर्वाद लिया और मां भगवती का सिंदूर मांग में भरकर पति के दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन

खिरनीबाग धर्मशाला में मनाए गए श्री सार्वजनिक दुर्गोत्सव के अंतिम दिन मां भगवती के भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालु प्रसाद अर्पित कर भगवती के चरणों में मत्था टेककर आशीर्वाद लेते रहे। दोपहर बाद सुहागिनों ने सिंदूरोत्सव खेलकर महामाई का सिंदूर अपनी मांग में भरकर पति के दीर्घायु की कामना की। पुरोहित स्वतंत्र मिश्र ने साथियों के साथ विधिवत पूजन कराकर प्रसाद बांटा। महाआरती के बाद मां भगवती के दरबार को वाहन पर विराजमान किया गया। मां काली का अखाड़ा, श्रीकृष्ण महारास, वीर हनुमान और उनकी सेना, मां गायत्री, श्री विष्णु जी, मां दुर्गा, गणेश-लक्ष्मी, मां सरस्वती, कार्तिकेय जी, पिता अंजनी संग हनुमान आदि की आकर्षक झांकियों के साथ निकली शोभायात्रा का आनंद शहरवासियों ने लिया।
विज्ञापन

बैंडबाजे पर भी भजन गाए जा रहे थे, मस्ती में झूमते बैंडवाले भी वातावरण को धार्मिक बना रहे थे। शोभायात्रा सदर बाजार, बहादुरगंज, घंटाघर, चौक, केरूगंज, अंटा चौराहा, जीआईसी चौराहा होते हुए खन्नौत नदी के तट पर संपन्न हुई। यहां मां भगवती के दरबार को विधिपूर्वक विसर्जित किया गया। व्यवस्था में संयोजक अशोक गुप्ता, समिति के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, महामंत्री संजय गुप्ता, हरीशरण वाजपेयीे, अमित गुप्ता, रिंकू मिश्रा, सत्य प्रकाश मिश्रा, अभिषेक गुप्ता, अनूप गुप्ता, शानू मिश्रा, विक्की जोशी, गोविंद बाथम, संजीव शुक्ला, संदेश गुप्ता, नीरज वाजपेयी, अर्पित गुप्ता, निर्मल मिश्रा आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ओसीएफ मंदिर में सजे मंडप से भी शोभायात्रा निकाली गई। वाहनों पर मां दुर्गा और अन्य देव प्रतिमाओं को बिराजमान कर शहर में शोभायात्रा के रूप में निकाला गया और बाद में खन्नौत तट पर मूर्तियों को विसर्जित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed