फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The procession came to town basil Shaligram

नगर में निकली तुलसी सालिगराम की बारात

Thu, 26 Nov 2015 11:46 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Thu, 26 Nov 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
The procession came to town basil Shaligram
शहर के कृष्णा नगर मंदिर में माता तुलसी और भगवान सालिगराम का विवाह धूमधाम से रचाया गया। इस अवसर पर नगर में भव्य बारात (शोभायात्रा) भी निकाली गई। इस धार्मिक अनुष्ठान को और भी सार्थक बनाने तथा पुण्य कमाने के लिए आर्थिक रूप से कमजोर सात कन्याओं का विवाह भी धूमधाम से कराया गया। शानदार रात्रिभोज की व्यवस्था भी हुई और मंदिर पुजारी अखिलेश कुमार शास्त्री ने माता तुलसी संग सालिगराम तथा सातों कन्याओं का विवाह तयशुदा युवाओं से कराया। मंदिर में महिलाओं और युवक-युवतियों ने जमकर नृत्य किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह से ही खुशियों का माहौल था। एक ओर बारात की तैयारियां हो रहीं थीं, वहीं दूसरी ओर बाराती सजधज कर तैयार हो रहे थे। दोपहर बाद राधा-कृष्ण मंदिर से बारात नगर भ्रमण पर निकली। बारात में सबसे आगे कुछ युवा भगवाध्वज लिए चल रहे थे। उनके पीछे श्री गणेश महाराज की झांकी थी। इसी कड़ी में डीजे की गाड़ी के पीछे बड़ी संख्या में बच्चे और युवा भजनों पर डांस कर रहे थे। श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, राधा-कृष्ण, श्यामवरण में बांके बिहारी और राधा जी, लड्डू गोपाल की झांकी रथ पर बिराजमान थी। फूलों से सुसज्जित लड्डू गोपाल की सवारी के पीछे बड़ी संख्या महिलाएं भजन-कीर्तन करती चल रही थीं।
विज्ञापन

शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण राधा-कृष्ण के रूप में सजे स्वरूप रहे, जो भजनों की धुन पर मनमोहक नृत्य कर रहे थे। भ्रमण के बाद मंदिर में बारातियों ने ढोल बाजे पर खूब डांस किया। वहीं, मंदिर की खूबसूरत सजावट की गई। देव स्वरूपों मूर्तियों का आकर्षक श्रृंगार किया गया है। आयोजन में मंदिर समिति के प्रधान सुशील नारंग, कार्यवाहक अध्यक्ष हरीश बजाज, महामंत्री कमलेश सचदेवा, ओमप्रकाश भगत, संजय सक्सेना, संदीप, मोनू गोगिया, मोनू बांगा, जसवंत जय सिंह, पप्पू खुराना, रवि खुराना, ललित खुराना, प्रेम मेंहदीरत्ता, रोजी खुराना, ऋतु नारंग, अनु गोगिया, अंजू कालड़ा, रेखा शर्मा, संगीता, वीना, सुषमा, लीना, चतुर सिंह, सत्यनाम दास, ओमप्रकाश गोगिया आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारातियों के लिए बने खास व्यंजन
तुलसी जी और भगवान सालिगराम के विवाहोत्सव में शामिल हुए बारातियों ने लजीज व्यंजनों का खूब आनंद लिया। बारात की वापसी पर सैकड़ों लोगों ने जलपान किया और उसके बाद रात को भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें विवाहोत्सव में परोसे जाने वाले व्यंजन तैयार कराए गए थे, जिनका बारातियों ने खूब लुत्फ उठाया। बारातियों में क्षेत्रवासियों के साथ वे परिवार भी शामिल थे, जिनके युवक-युवतियों के विवाह कराए जा रहे हैं।


इन्होंने निभाई वर-वधु पक्ष की जिम्मेदारी
बारात में वर पक्ष (भगवान सालिगराम) की ओर से करबला निवासी विपुल रस्तोगी और उनकी माताजी ने तथा वधू पक्ष (तुलसी माता) की ओर से कानपुर निवासी देवी प्रसाद पांडेय, सुशीला पांडेय, पूनम अवस्थी, रेनू मनीष मिश्रा, मीनू पांडेय, अखिलेश शास्त्री ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed