Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The principal had taken leave but still reached the examination centre, now the entire staff will be replaced.

Shahjahanpur News: ले रखी थी छुट्टी, फिर भी परीक्षा केंद्र पहुंचे प्रधानाचार्य, अब बदला जाएगा पूरा स्टाफ

Fri, 27 Feb 2026 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
The principal had taken leave but still reached the examination centre, now the entire staff will be replaced.
शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा में श्री बलवंत सिंह इंटर कॉलेज में मां की तबीयत खराब होने का तर्क देकर ड्यूटी कटवाने वाले प्रधानाचार्य परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्र पर पहुंच गए। वह सीसी कैमरों में प्रश्नपत्र का पैकेट काटते व पेपर गिनते समय नजर आए हैं। परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल उठने पर डीआईओएस हरिवंश कुमार ने केंद्र व्यवस्थापक और प्रधानाचार्य के खिलाफ तहरीर दी है। डीआईओएस का कहना है कि केंद्र व्यवस्थापक समेत पूरा स्टाफ बदला जाएगा।
विज्ञापन




डीआईओएस के अनुसार, ड्यूटी लगाए जाने के दौरान श्री बलवंत सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दामोदर सिंह ने मां की तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए केंद्र व्यवस्थापक बनने से इन्कार कर दिया था। उनकी जगह पर राजेंद्र पाल सिंह को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया। इस बीच डीआईओएस को सूचना मिली कि छुट्टी पर होने के बावजूद प्रधानाचार्य केंद्र पर ही नहीं बल्कि स्ट्रांग रूम तक जा रहे हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस व संयुक्त शिक्षा निदेशक राकेश कुमार केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक से नाराजगी जताने के साथ ही सीसी कैमरे चेक किए। सीसी कैमरों की फुटेज में प्रश्नपत्र का लिफाफा काटते और प्रश्नपत्र गिने जाते समय प्रधानाचार्य वहां खड़े नजर आए। इसके बाद वह केंद्र से बाहर भी चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस ने सख्ती जताते हुए केंद्र व्यवस्थापक की लापरवाही मानते हुए प्रधानाचार्य व उनके खिलाफ प्रश्नपत्रों की गोपनीयता व परीक्षा शुचिता को प्रभावित करने पर प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के लिए तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। मीरानपुर कटरा थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर आई है। जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

--
केंद्र व्यवस्थापक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट बदले
डीआईओएस ने दो दिन की फुटेज को चेक किया। इसमें प्रधानाचार्य नजर आए हैं। डीआईओएस ने बताया कि नकलविहीन परीक्षा के लिए केंद्र व्यवस्थापक ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन सही से नहीं किया। ऐसे में केंद्र व्यवस्थापक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट बदल दिए गए हैं।

--
केंद्र पर नकल होने की बात कहते युवक का वीडियो वायरल

मीरानपुर कटरा। बलवंत सिंह इंटर कॉलेज में परीक्षा केंद्र के बाहर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। युवक ने परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी आने के बाद डीआईओएस और संयुक्त शिक्षा निदेशक ने पहुंचकर जांच की। मामले में तहरीर दी गई है।

एक मिनट 49 सेकंड के वीडियो में शाहजहांपुर के एक व्यक्ति ने केंद्र पर नकल होने का आरोप लगाया था। वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती। सुबह नौ बजे ही संयुक्त शिक्षा निदेशक राकेश कुमार और डीआईओएस पहुंच गए। उन्होंने जानकारी ली। मामले में केंद्र व्यवस्थापक राजेंद्र पाल सिंह की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed