फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The poured -colored hue tinytots

नन्हें मुन्नों ने बिखेरी सतरंगी छटा

Mon, 29 Feb 2016 12:00 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 29 Feb 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
The poured -colored hue tinytots

गुनारा गांव स्थित एमए पब्लिक स्कूल रविवार को ग्यारहवां वार्षिकोत्सव मनाया गया। इसमें नन्हे मुन्ने बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर संतरंगी छटा बिखेर दी। इस मौके पर मुख्य अतिथि तथा गांव याकूबपुर के प्रधान शकील खां ने कहा कि सांस्कृतिक आयोजनों से बच्चों में आपसी भाईचारे की भावना बलवती है और उनका सर्वागीण विकास भी होता है।

विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर की गई। इसके बाद तरह तरह से सजे स्कूली बच्चों ने नृत्य, गजल, गीत, नाटक समेत विभिन्न प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। इस दौरान रितिका के नृत्य के अलावा उजमा खान द्वारा प्रस्तुत प्रेम रतन धन पायो, आशी द्वारा प्रस्तुत झुमका गिरा रे तथा आराध्या, कशिश व रिद्धि द्वारा राधा तेरी चुनरी पर किया गया नृत्य खूब सराहा गया। कार्यक्रम के दौरान प्रबंधक मो. आकिल सिददीकी व मुश्ताक अली सिददीकी ने मुख्य अतिथि को शाल ओढ़ाकर सममानित किया। कार्यक्रम के संचालन में रामसेवक शर्मा, नितिन सक्सेना, रूपाली मिश्रा, प्राची मिश्रा, नेहा सक्सेना तथा कविता कुशवाहा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed