फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The police stopped the Congressmen who went on the march, the noises of the activists

पदयात्रा को निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, कार्यकर्ताओं से हुई नोकझोंक

Tue, 29 Dec 2020 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
The police stopped the Congressmen who went on the march, the noises of the activists
शाहजहांपुर। कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को टाउनहाल स्थित कांग्रेस कार्यालय में पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता मुन्ना, महानगर अध्यक्ष तकवीम हसन और कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष अश्विनी द्विवेदी ने संयुक्त रूप से पार्टी ध्वज फहराया और सात वरिष्ठ कांग्रेसजनों को फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया। बाद में जिलाध्यक्ष के नेतृत्व मेें कार्यकर्ता पूर्व घोषणा के अनुरूप कांग्रेस संदेश यात्रा निकालने को कांट के लिए रवाना हुए, लेकिन उन्हें नगर निगम परिसर में शहीद प्रतिमाओं के पास पुलिस ने आगे बढने से रोक दिया। इसे लेकर जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ताओं की सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारियों से देर तक बहस हुई। बाद में कार्यकर्ताओं को पुलिस एक बस में बिठाकर पुलिसलाइन ले गई और वहां चार घंटे तक अपनी निगरानी में रोके रखने के बाद उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन

स्थापना दिवस मनाने के लिए पार्टी पदाधिकारी दिन में 11 बजे से कांग्रेस कार्यालय में जमा होने लगे।पार्टी ध्वज फहराने के बाद उसे सलामी दी गई। इसी मौके पर जिलाध्यक्ष समेत अन्य प्रमुख पदाधिकारियों ने वरिष्ठ कांग्रेसियों को सम्मानित किया। बाद सभी कांग्रेस जनों ने जिलाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में टाउन हॉल स्थित शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। वहां से कांग्रेसियों का काफिला जैसे ही कांट जाने को तत्पर हुआ, वहां पहले से मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। जिलाध्यक्ष ने सरकार पर दमनकारी नीति अपनाने और अधिकारियों पर सरकार की कठपुतली बनकर कार्य करने का आरोप लगाया तो सिटी मजिस्ट्रेट ने यात्रा की अनुमति नहीं लिए जाने का उल्लेख किया।
विज्ञापन

इसे लेकर कांग्रेसियों की अधिकारियों से देर तक नोंक झोंक हुई, लेकिन उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं मिली तो कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारेबाजी कर गिरफ्तारियां देने को तत्पर हो गए। इस पर पुलिस ने उन्हें बस में बिठाया और पुलिसलाइन लेकर चली गई। वहां कांग्रेसियों ने सभा करके सरकार ओर शासन-प्रशासन पर तीखे प्रहार किए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि पहले गोरे अंग्रेजों को खदेड़ा था ओर अब सत्ता में बैठे काले अंग्रेजों को खदेड़ने की जिम्मेदारी भी कांग्रेस के कंधों पर है।पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित ने कहा कि इतिहास कुर्बानियां देने वालों का लिखा जाता है, माफी मांगने वाले भाजपा के वीरों का नहीं। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि जनता के हित के लिए कांग्रेस के लोग हमेशा तत्पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी को किया गया सम्मानित
कांग्रेस कार्यालय पर हुए स्थापना दिवस समारोह में वरिष्ठ कांग्रेसी मुंशीलाल कश्यप, महेश बाबू मिश्रा, अतिउल्ला अंसारी, ईश्वर चंद्र पांडेय, रामनाथ वाघेला, प्यारे मियां और बाबू शाह सम्मानित किए गए। इस दौरान एआईसीसी सदस्य रामनाथ बघेला ने पार्टी के इतिहास से जुड़े कई तथ्यों से सभी को रूबरू कराते हुए एक पत्रक बांटा। इसमौके पर अशफ़ाक उल्ला खां, शाहिद अनवर कुरेशी, सुहेल बेग, पवन सिंह, भूपेंद्र सिंह, कृष्ण विनोद मिश्रा, अनूप वर्मा, गायत्री प्रकाश अवस्थी, मुजीबुर्रहमान खां, प्रमोद मिश्रा, सत्येन्द्र त्रिवेदी, अरुणोद मिश्रा, लक्ष्मी नारायण मिश्रा, शारदा त्रिवेदी, गौरव त्रिपाठी, अटल बिहारी बाजपेई, अमित,संतोष गुप्ता, हरनाम कटियार,इरफ़ान फ़ैज राजा, सावित्री शर्मा ,सुनीता सिंह, इकवाल अंसारी ,अदीब अहमद, शाजिम, मो इरफ़ान खान, सबील हसन आदि मौजूद रहे।

यात्रा निकालने की कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कोई अनुमति नहीं ली थी। व्यवस्था का विरोध करने पर 41 कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बजाय केवल पुलिसलाइन ले जाकर अपनी निगरानी में रखा, जिन्हेें शाम पांच बजे छोड़ दिया गया।
-राजेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed