फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The pits were filled one and a half years ago, now in need of repair again

डेढ़ साल पहले भरे गए थे जर्जर सड़क के गड्ढे, अब फिर से मरम्मत की दरकार

Mon, 02 May 2022 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
The pits were filled one and a half years ago, now in need of repair again
गांव रामपुर कलां से नवाजपुर तक जाने वाली जर्जर रोड - फोटो : KHUTAR
खुटार। डेढ़ वर्ष पहले जर्जर नवाजपुर रोड की मरम्मत के नाम पर गड्ढे भरे गए थे, लेकिन इस सड़क की हालत फिर से खराब हो गई है। तमाम शिकायतों के बाद भी अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसका खामियाजा इस सड़क पर आवागमन करने वालों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पुवायां-खुटार हाईवे पर बसे गांव रामपुर कलां से ढाई किमी दूर गांव नवाजपुर तक कुछ वर्ष पूर्व मंडी समिति की ओर से रोड बनवाई गई थी। कई सालों से यह रोड जर्जर हो गई थी, गांव के लोगों ने कई बार मांग की तो डेढ़ वर्ष पूर्व इसकी मरम्मत कराकर गड्ढे भरे गए थे। मरम्मत में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया था। इसका ग्रामीणों ने विरोध भी किया था, लेकिन किसी अधिकारी ने इसकी जांच नहीं की थी। इसके बाद अब रोड की हालत पहले से भी खराब हो गई है और लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

नवाजपुर के लोगों ने बताया कि रोड पर पड़े नुकीले पत्थरों से लोगों की कार, बाइक और साइकिल पंचर हो जाती हैं। इसी रोड से जनपद लखीमपुर के गांव मूड़ा निजाम, पड़सर, उम्मरपुर आदि गांवों के लोग रामपुर कलां के बाजार आते हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान गांव में वोट मांगने पहुंचे विधायक चेतराम को भी ग्रामीणों ने इस समस्या से अवगत कराया था। तब विधायक ने चुनाव बाद रोड की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया था। लोगों का कहना है कि विधायक को सड़क की मरम्मत करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूली बच्चे होते घायल
गांव तक आने वाली रोड शाहजहांपुर और लखीमपुर खीरी जिले को जोड़ती है। रोड में गड्ढ़ों की वजह से आए दिन राहगीर और स्कूली बच्चे घायल हो रहे हैं। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से इस सड़क को सही कराने के लिए कहा गया है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई है। -सुमित सिंह भदौरिया, ग्राम नवाजपुर
साईकिल चलाना मुश्किल
रोड की हालत खराब होने से साईकिल से चलना मुश्किल हो गया है। पत्थरों पर साइकिल उछलकर गिर जाते हैं। ध्यान देकर सड़क की मरम्मत कराई जानी चाहिए, जिससे लोगों को निकलने में आसानी हो सके। जल्द से जल्द निर्माण कराया जाए। -सौरभ शुक्ला, नवाजपुर

पलट चुके हैं कई वाहन
कई वर्षों से रोड खराब होने के कारण कई वाहन पलटने से लोग घायल हो चुके हैं। खराब रोड के कारण वाहन जल्द ही मरम्मत वाले हो जाते हैं। चुनाव के दौरान विधायक ने जल्द ही मरम्मत कराने का आश्वासन दिया था। अब रोड को जल्द ही बनवाया जाना चाहिए। -सर्वेश शुक्ला, नवाजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed