{"_id":"c298d5d755ed1128b4d9b0bd7407c50f","slug":"the-performance-of-the-workers-under-the-banner-of-intuc-kalktret-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटक के बैनर तले मजदूरों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटक के बैनर तले मजदूरों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 05 Aug 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
मजदूरों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के बैनर तले सैकड़ों मजदूरों ने बुधवार को जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट परिसर में मजदूर काफी देर तक नारेबाजी करते रहे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया।
कांट थाना क्षेत्र के गांव में संगठन के ब्लाक अध्यक्ष जगपाल को झूठा फंसाए जाने के मामले में निष्पक्ष जांच न होने पर धरना एवं प्रदर्शन करने के लिए सैकड़ों मजदूर बाबा साहब की कोठी के पास एकत्रित हुए। वहां से जुलूस निकालते और नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां पर प्रदर्शन करने के बाद मजदूरों ने डीएम को ज्ञापन दिया।
श्रम विभाग के मजदूरों की साइकिल चोरी की रिपोर्ट तुरंत लिखे जाने, जगपाल के मुकदमे जांच निष्पक्ष कराने, जीटीआई प्राचार्य राजन सिंह के दबाव में कार्रवाई करने वाले सीओ सदर को निलंबित करने सहित विभिन्न मांगों के निस्तारित करने की मांग की। मांगों का निस्तारण न किए जाने पर 26 अगस्त को एसपी का घेराव किए जाने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
इस दौरान इंटक जिलाध्यक्ष पवन सिंह, राकेश सिंह, मोहम्मद खुर्शीद, आफताब (मुन्ना), विनय श्रीवास्तव, रामऔतार कश्यप, टीकाराम यादव, देशराज, हरीराम, रामपाल सिंह यादव, बाल गोविंद यादव, आशा देवी, राजेश, लाल बहादुर, शिवसागर, अवनीश कुमार आदि मौजूद रहे।
जीटीआई प्राचार्य राजन सिंह की पत्नी सरोज सिंह का कहना है कि उन्होंने बैंक से कर्ज लेकर सफ्त्यारा गांव में जमीन खरीदी है। जमीन बेचते समय भूमि मालिक का पुत्र संजय उर्फ संजेश मौजूद था। उसकी नीयत खराब होने पर संजय और जगपाल ने उनके पति से दो लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। इसे मना करने पर धमकी दी। इसी मामले में उन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। दोनों फरार घोषित हो चुके हैं। कहा कि ये लोग उनके पति की छवि धूमिल करने के लिए यह सब कर रहे हैं।