फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The performance of Bjrngion Kalktret

बजरंगियों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Sat, 26 Sep 2015 09:02 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 26 Sep 2015 09:02 PM IST
विज्ञापन
The performance of Bjrngion Kalktret
प्रतिबंधित पशुओं के वध के विरोध में बजरंग दल और हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इससे पहले खिरनीबाग चौराहा पर मानव श्रंखला बनाकर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। बाद में संगठन की ओर से राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर पशु वध में लिप्त लोगों को रासुका के तहत गिरफ्तार करके जेल भेजने और काशी में गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने जा रहे निहत्थे साधु-संतों एवं भक्तों पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज किए जाने की जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से कराने की मांग की। साथ ही फिरोजाबाद में बकरीद के मौके पर गांधी चौराहे पर लगी स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को ढके जाने के जिम्मेदार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निलंबित करने की मांग की गई। प्रदर्शन करने वालों में राजेश अवस्थी, प्रियंक पांडेय, शिवम मिश्रा, हरीश प्रजापति, अनुज जोशी, रघुनंदन मिश्रा, यदुवंशी विजय, सिद्धोत्तम सिंह, मनीष शुक्ला, ऋतिक सिंधी, मनोज राना, विवेक सिंह, अर्पित श्रीवास्तव, शिवम गुप्ता, प्रमांश मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed