{"_id":"69b5a62cf10c0654960f9d29","slug":"the-organization-of-the-police-station-resolution-day-has-been-reduced-to-a-mere-farce-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-168011-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दिखावा बनकर रह गया थाना समाधान दिवस का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दिखावा बनकर रह गया थाना समाधान दिवस का आयोजन
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी। थाना समाधान दिवस महज दिखावा बनकर रह गए हैं। शनिवार को थाना दिवस में एकमात्र ऐसी शिकायत आई, जिस पर गत माह कार्रवाई का आदेश होने पर भी समस्या का निस्तारण अब तक नहीं हो सका था।
जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग को लेकर दिवैयापुर गांव के उमाकांत, संतोष श्रीवास्तव, ऋषिकांत, हरद्वारी लाल, सावित्री देवी आदि ग्रामीण शनिवार को फिर अधिकारियों के सामने पेश हुए। ग्रामीणों के अनुसार कुछ लोगों ने उनकी 13 बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया। 14 फरवरी को थाना समाधान दिवस में तहसीलदार सदर सत्येंद्र कटियार के आश्वासन के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। थाना प्रभारी उमेश कुमार मिश्रा ने ग्रामीणों को जांच कराकर जल्द उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। संवाद
--
मायूस लौटे तमाम फरियादी
निगोही। थाना परिसर में शनिवार को प्रस्तावित समाधान दिवस निरस्त कर दिए जाने से तमाम फरियादियों को मायूस लौटना पड़ा। हालांकि, इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमित कुमार और दरोगा ऋषिपाल थाना परिसर में रहे, लेकिन फरियादियों की सुनवाई नहीं हुई। तहसीलदार दीपेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा और पंचायत चुनाव की लिस्ट के कार्य के कारण समाधान दिवस का आयोजन निरस्त कर दिया गया। संवाद