{"_id":"699b5da7595b3fd5cc056de5","slug":"the-operator-fell-from-a-height-of-25-feet-due-to-the-collapse-of-a-dilapidated-bridge-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-166284-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जर्जर ब्रिज टूटने से 25 फुट ऊंचाई से गिरा ऑपरेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जर्जर ब्रिज टूटने से 25 फुट ऊंचाई से गिरा ऑपरेटर
विज्ञापन
किसान सहकारी चीनी मिल करनापुर पुवायां में गिरा केन अनलोडर का ब्रिज। संवाद
- फोटो : निशान यात्रा निकालते लोग।
पुवायां। किसान सहकारी चीनी मिल करनापुर में ट्राॅली से गन्ना मिल चेन में डालने वाले केन अपलोडर का ब्रिज टूटने से केबिन 25 फुट ऊंचाई से नीचे आ गिरा। हादसे में केन अनलोडर चला रहे ऑपरेटर गांव लखोहा के हीरालाल गंभीर घायल हो गए। गनीमत रही कि कोई भी किसान और कर्मचारी अनलोडर के नीचे नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
हीरालाल चीनी मिल में संविदा पर छह साल से गन्ने को ट्राॅली से उठाकर मिल की चेन में गन्ना डालने वाली मशीन (केन अपलोडर) के ऑपरेटर हैं। रविवार सुबह सात बजे वह मशीन से गन्ना मिल की चेन में डाल रहे थे। अचानक केन अनलोडर का ब्रिज टूट जाने से पूरा केन अनलोडर ही नीचे आ गिरा।
हादसे से मौके पर पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर बाद तमाम किसान और मिलकर्मी मौके पर पहुंचे और हीरालाल को केबिन से निकाला। इस दौरान किसानों ने मिल की जर्जर मशीनरी सही नहीं कराने का आरोप लगाते हुए घटना पर रोष जताया।
विज्ञापन
मिलकर्मी हीरालाल को पुवायां सीएचसी लाए। सीएचसी से उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। भाई कुलदीप ने बताया कि हीरालाल की कमर में गंभीर चोट आई है। 90 टांके लगे हैं। सिर की हड्डी भी टूट गई है।
--
लापरवाही के चलते हुआ हादसा
हीरालाल के भाई कुलदीप ने बताया कि भाई ने उनको बताया है कि केन अनलोडर की समय-समय पर चेकिंग होनी चाहिए, लेकिन लापरवाही के कारण काफी समय से चेकिंग नहीं की गई है। इस कारण जर्जर हो चुका ब्रिज टूट गया और हीरालाल नीचे आ गिरे। जहां केन अनलोडर गिरा है, वहां तमाम किसान भी मौजूद रहते हैं, लेकिन सुबह का समय होने के कारण कोई मौजूद नहीं था। किसान और कर्मचारी नीचे होते तो केन अनलोडर की चपेट में आ सकते थे।
--
सात घंटे तक बंद रही पेराई
पुवायां के किसान सहकारी चीनी मिल में ब्रिज टूटने से केन अनलोडर गिरने के बाद दो अन्य केन अनलोडरों ने भी काम करना बंद कर दिया। सात घंटे तक मरम्मत के कारण पेराई बंद रही। दोपहर दो बजे से मरम्मत कार्य पूरा होने पर पेराई कार्य शुरू हो सका।
--
जर्जर मशीनरी सही कराने पर नहीं ध्यान, बनवा रहे बाउंड्रीवॉल
किसान सहकारी चीनी मिल की मशीनरी बेहद जर्जी हो चुकी है, लेकिन अधिकारी मिल की मशीनरी को बदलने और मरम्मत कराने पर ध्यान न देकर चहारदीवारी बनवाने पर जाेर दे रहे हैं।
--
मिल के केन अनलोडर का ब्रिज पुरानी कंडीशन में था। सुबह सात बजे ब्रिज टूटने से ऑपरेटर घायल हो गया। कर्मचारी को राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
-डॉ. सुभाष यादव, जीएम, किसान सहकारी चीनी मिल, करनापुर पुवायां

किसान सहकारी चीनी मिल करनापुर पुवायां में गिरा केन अनलोडर का ब्रिज। संवाद- फोटो : निशान यात्रा निकालते लोग।