फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The number of students returned to the school due to the opening of the school

नर्सरी से कक्षा आठ तक के स्कूल खुलने से लौटी रौनक, कम ही रही छात्र-छात्राओं की संख्या 17-14-26

Fri, 18 Feb 2022 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
The number of students returned to the school due to the opening of the school
शाहजहांपुर में बृहस्पतिवार को स्कूल खुलने पर जाती आर्य महिला इंटर कॉलेज की छात्राएं । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के स्कूल बृहस्पतिवार से फिर खुल गए। सुबह स्कूल पहुंचने पर नौनिहालों का स्वागत किया गया। कोविड गाइडलाइन का पालन कराते हुए कक्षाएं लगी। कोविड काल में करीब एक माह बाद स्कूल खुलने से रौनक लौट आई। हालांकि पहले दिन छात्र-छात्राओं की संख्या कम ही रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को स्कूल पहुंचने पर छात्र-छात्राएं उत्साहित दिखे। लंबे समय बाद सहपाठियों के साथ दोबारा मिलने की खुशी उनके चेहरों से जाहिर हो रही थी। निजी स्कूलों में बच्चे मास्क लगाकर आए। स्कूलों में सैनिटाइजर की व्यवस्था भी की गई। कक्षाओं में भी गाइडलाइन का पालन कराया गया। रोटी गोदाम स्थित कंपोजिट विद्यालय में कुल छह बच्चे ही आए थे। हेडमास्टर और शिक्षिकाएं तक नहीं थीं। सिर्फ एक शिक्षामित्र स्कूल आए बच्चों को एक जगह बैठाकर पढ़ाती मिली।
विज्ञापन

आर्य महिला इंटर कॉलेज में भी कक्षा एक से इंटरमीडिएट तक की कक्षाएं लगीं। प्रत्येक कक्षा में आठ-दस छात्राएं ही आईं। प्रधानाचार्या पूनम रानी ने बताया कि सभी शिक्षिकाएं स्कूल में उपस्थित रहीं। बाबा विश्वनाथ हायर सेंकेडरी स्कूल में नर्सरी से आठवीं कक्षा तक 80 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। प्रधानाचार्या से बताया कि स्कूल में छात्र-छात्राओं की संख्या 250 करीब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज से शुरू होगी प्री-बोर्ड परीक्षाएं
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षाओं की स्कीम पिछले सप्ताह ही जारी कर दी गई थी। जिले में यूपी बोर्ड के स्कूलों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड 18 फरवरी शुक्रवार से शुरू होगी और सात मार्च तक चलेगी। प्री-बोर्ड परीक्षाओं को विद्यालय स्तर पर कराया जाएगा।
सीबीएसई स्कूलों में लगीं कक्षाएं
जिले में सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के स्कूल ऑफलाइन मोड पर खुल गए हैं। इनमें नर्सरी से इंटरमीडिएट तक की कक्षाएं शुरू हो गई हैं। बृहस्पतिवार को रॉयन इंटरनेशनल, तक्षशिला पब्लिक स्कूल, कनौजिया स्कूल, एसएसएमबी आदि में ऑफलाइन कक्षाएं लगीं।
बहुत दिनों बाद स्कूल खुले हैं। स्कूल में आने पर अपने दोस्तों से मिलकर अच्छा लग रहा है। ऑनलाइन क्लास लग रही थी, लेकिन मन नहीं लगता था। अब मन लगाकर पढ़ाई करूंगी। - अनन्या, कक्षा-5, आर्य महिला इंटर कॉलेज
ऑनलाइन पढ़ाई तो चल रही थी, लेकिन मोबाइल में रिचार्ज नहीं होने से क्लास छूट जाती थी। अब ऑफलाइन कक्षाएं लगेगी तो पढ़ाई सही से हो पाएगी। बहुत दिनों से घर पर बैठे हुए थे। - शगुन, कक्षा-8, आर्य महिला इंटर कॉलेज
स्कूल आकर अच्छा लग रहा है। आज स्कूल खुलने की खुशी थी, इसलिए सुबह जल्दी उठ गई थी। मम्मी-पापा ने स्कूल के लिए तैयार किया। स्कूल बंद थे, तब घर पर रहकर ही पढ़ते थे। - हिमांशी, कक्षा-3, आर्य महिला इंटर कॉलेज
मम्मी ने सुबह तैयार करे स्कूल भेजा था। लंच भी लेकर आया हूं। मम्मी ने पराठा बनाकर दिया है। स्कूल में मैम ने पढ़ाया। क्लास में दोस्त में भी मिले। अच्छा लग रहा है। रोजाना स्कूल आऊंगा। - उज्ज्वल, केजी, बाबा विश्वनाथ स्कूल
क्लास रूम में पढ़ाई करना अच्छा लगता है। बहुत दिन से स्कूल बंद चल रहे थे, तो ऑनलाइन पढ़ाई करनी पड़ रही थी। अब स्कूल खुल गए हैं और क्लास में पढ़ाई भी हुई। मुझे रोज स्कूल आना है। - मानव, कक्षा-4, बाबा विश्वनाथ स्कूल
कोरोना की वजह से स्कूल बंद चल रहे थे। घर मेें ही पढ़ाई कर रहा था। दोस्तों से मिलना नहीं होता था। स्कूल के दोस्तों संग पढ़ना और घर पर रहकर पढ़ना बहुत अलग है। स्कूल में पढ़ाई होनी चाहिए। - आलोक, कक्षा-6, बाबा विश्वनाथ स्कूल
स्कूल बंद चल रहे थे। घर पर रहकर पढ़ाई करते थे। जब पता चला कि स्कूल खुलने वाले है, तो बहुत अच्छा लगा। मम्मी-पापा को सुबह जल्दी उठाने के लिए बोल दिया था। - तनिष्का, कक्षा-7, बाबा विश्वनाथ स्कूल

स्कूल खुलने पर क्लास लगी और मैम ने पढ़ाया। मैं स्कूल में अपने दोस्तों से भी मिला। मास्क लगाकर स्कूल आया था। अब मैं रोजाना स्कूल में पढ़ाई करने के लिए आऊंगा, घर पर दोस्त नहीं मिलते है। - ऋषि, कक्षा-1, बाबा विश्वनाथ स्कूल

शाहजहांपुर के बाबा विश्वनाथ स्कूल में सुबह की प्रार्थना करते बच्चे  । संवाद

शाहजहांपुर के बाबा विश्वनाथ स्कूल में सुबह की प्रार्थना करते बच्चे । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

शाहजहांपुर में स्कूल आने पर छात्राओं की थर्मल स्क्रीनिंग की करता कर्मचारी । संवाद

शाहजहांपुर में स्कूल आने पर छात्राओं की थर्मल स्क्रीनिंग की करता कर्मचारी । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

शाहजहांपुर के रोटी गोदाम स्थित कंपोजिट विद्यालय में पढ़ते बच्चे । संवाद

शाहजहांपुर के रोटी गोदाम स्थित कंपोजिट विद्यालय में पढ़ते बच्चे । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed