फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The number of patients suffering from fever, vomiting and diarrhea, and breathing difficulties has increased.

Shahjahanpur News: बुखार, उल्टी-दस्त व सांस लेने की तकलीफ के पीड़ित बढ़े

Sun, 05 Apr 2026 11:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
The number of patients suffering from fever, vomiting and diarrhea, and breathing difficulties has increased.
राजकीय मेडिकल कॉलेज के पीकू वार्ड में भर्ती बच्चा। संवाद
शाहजहांपुर। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव से बुजुर्गोें के साथ बच्चों की भी सेहत बिगड़ रही है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के पीकू वार्ड (बाल सघन चिकित्सा इकाई) में सांस लेने में दिक्कत, बुखार, उल्टी-दस्त आदि के मरीज बढ़े हैं। वर्तमान में पीकू वार्ड में लगभग 16 बच्चे भर्ती हैं।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में रोजाना 1400-1500 पर्चें बनते हैं। सुबह-रात की सर्दी ने बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर डाला है। इसके चलते बीमार बच्चे पीकू वार्ड में भर्ती किए जा रहे हैं। सेहरामऊ दक्षिणी के गांव भरगवां निवासी नौ महीने के कार्तिक को सांस लेने में दिक्कत होने पर भर्ती कराया गया। इसी तरह आरसी मिशन के रौसर कोठी निवासी किरन ने बताया कि उनके बेटे केशव को कई दिन से तेज बुखार आ रहा था। दो दिन पूर्व ही भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पीलीभीत जिले के बिलसंडा की वीरावती ने बताया कि पौत्र दिव्यांश को तेज बुखार आने पर अस्पताल लाना पड़ा। डॉक्टर के अनुसार, पीकू वार्ड में एक सप्ताह में करीब 55 बच्चे भर्ती हुए हैं। इनमें विभिन्न बीमारी से पीड़ित बच्चे शामिल हैं। मौसम में बदलाव को देखते हुए जरूरी है कि खानपान में सावधानी बरतें। सांस संबंधी परेशानी या उल्टी-दस्त होने पर डॉक्टर की सलाह से दवाई लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
यह बरतें सावधानियां
- बचाव के लिए बच्चों को धूप में नहीं खेलने दें।
- साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें।
- स्वच्छ पानी का सेवन करें।
- हाथ धोकर ही बच्चों को खाना खिलाएं।
- बासी भोजन का सेवन बिल्कुल नहीं करें।
- घर में बना ताजा पका भोजन दें।
- बाहर की खाद्य सामग्री बिल्कुल नहीं खिलाएं।
- हल्का व सुपाच्य भोजन बच्चों को दें।
- उल्टी, दस्त होने पर जीवन रक्षक घोल दें और तत्काल चिकित्सक को दिखाएं।
(जैसा कि राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार ने बताया)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed