फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The municipal corporation has installed zebra crossings at intersections.

Shahjahanpur News: चौराहों पर निगम ने बनवाई जेब्रा लाइन

Thu, 01 Jan 2026 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
The municipal corporation has installed zebra crossings at intersections.
शाहजहांपुर में ​खिरनीबाग चौराहे पर बनाई गई जेब्रा लाइन। संवाद
शाहजहांपुर। इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) वाले चौराहों पर जेब्रा लाइन बनवाने का कार्य किया गया। यातायात पुलिस के पत्र के बाद नगर निगम ने चौराहों पर लाइन बनवा दी है। इससे लाइन पार करने पर ऑनलाइन चालान से बचाव होगा।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी में नगर निगम की ओर से नगरीय क्षेत्र में 13 स्थानों पर आईटीएमएस लगाए गए थे। चौराहे संकरे होने के कारण सभी चौराहों पर ऑनलाइन चालान की सुविधा प्रारंभ नहीं हो सकी। टाउन हॉल, खिरनीबाग, सुभाष चौराहा समेत पांच स्थानों पर आईटीएमएस चल रहे हैं।
विज्ञापन

इन चौराहों पर सफेद पट्टी और जेब्रा लाइन घिस गई थी। पट्टी नजर नहीं आने से लोग लाइन पार कर जाते थे और उनका चालान हो जाता था। यातायात पुलिस ने नगर निगम को पत्राचार कर जेब्रा लाइन बनवाने के लिए कहा था। बुधवार की रात को जेब्रा लाइन को बनवा दिया गया। लाल इमली चौराहा, घंटाघर, खिरनीबाग चौराहा समेत कई जगहों पर जेब्रा लाइन बनवा दी गई। सीओ यातायात संजय कुमार ने बताया कि पूर्व में कार्य के लिए नगर निगम से पत्राचार किया गया था, जिसपर अब कार्रवाई अमल में लाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed