फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The moon was not sighted; Eid will now be celebrated on Saturday.

Shahjahanpur News: नजर नहीं आया चांद, अब शनिवार को होगी ईद

Thu, 19 Mar 2026 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
The moon was not sighted; Eid will now be celebrated on Saturday.
लाल इमली चौराहा ​​स्थित दुकान से सेवईं की खरीदारी करते लोग। संवाद
शाहजहांपुर। ईद-उल-फितर का चांद बृहस्पतिवार की शाम को नजर नहीं आया। चांद का दीदार नहीं होने के कारण अब ईद शनिवार को मनाई जाएगी। दूसरी ओर ईद में एक दिन का समय मिलने के बाद बाजार में चहल-पहल बढ़ गई। लोगों ने त्योहार के लिए खूब खरीदारी की।
विज्ञापन

शाम में मगरिब की नमाज के बाद लोग ईद के चांद के दीदार के लिए छतों पर पहुंच गए। बादल छाए होने के कारण काफी प्रयास करने के बाद भी चांद नजर नहीं आया। चांद नहीं दिखने से शुक्रवार को रोजा रखा जाएगा और शनिवार को ईद मनाई जाएगी। इधर, शाम को बाजार में चहल-पहल बढ़ गई।
विज्ञापन

लोगों ने रेडीमेड कुर्ता-पायजामा के साथ ही जींस, शर्ट आदि की खरीदारी की। बच्चों के लिए कपड़े, जूते आदि खरीदे गए। महिलाओं ने भी कॉस्मेटिक, चूड़ी, झुमका आदि खरीदे। दूसरी ओर ईद के लिए सेंवई और सूतफेनी की खरीदने वालों की भीड़ रही। दुकानों पर भीड़ लगी रही। इस दौरान लोगों ने ड्राईफ्रूट, फल आदि की खरीदारी की। देर रात तक बाजार में काफी चहल-पहल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ईदगाह में शुरू हुईं तैयारियां
ईद-उल-फितर की नमाज के लिए बड़े खुत्बे में तैयारियां शुरू हो गईं। ईदगाह परिसर में सफाई कराने के बाद चूने की लाइनें बनाकर सफ बनाईं जाएंगी। बाहरी परिसर में भी सफाई की गई। यहां पर मेला भी लगाया जाएगा। बच्चों के लिए झूले आदि लगाए गए हैं।

---
शहर में नमाज का समय
बड़े खुत्बा ईदगाह में ईद की नमाज सुबह आठ बजे होगी। इसी तरह छोटा खुत्बा ईदगाह, ईदगाह गदियाना और जामा मस्जिद में सुबह 8:30 बजे नमाज होगी।

--
कांट में भी ईदगाह की नमाज के लिए समय तय
कांट। नगर की जामा मस्जिद में ईद की नमाज को लेकर मस्जिदों के इमामों की बैठक हुई। अध्यक्षता जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना रिजवान ने की। उन्होंने बताया कि कांट ईदगाह में ईद की नमाज सुबह आठ बजे होगी। जामा मस्जिद व ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष शहजाद अहमद खां ने बताया कि ईदगाह में सुबह आठ, सैय्यदबाड़े वाली मस्जिद, रहमानी मस्जिद, रहमतपुर फैयाजी मस्जिद और बरकाती मस्जिद टिकरी में सुबह 8:15 बजे नमाज होगी। जहांगीरी मस्जिद, मदीना मस्जिद, ताड़ वाली मस्जिद में सुबह 8:30 बजे, नूरी मस्जिद में सुबह 8:10 बजे नमाज होगी। बैठक में मौलाना रागिब, हाफिज़ सरताज, हाफिज़ सईद, हाफिज़ मुकीम, मौलाना सुहेल, हाफिज उवैस, हाफिज़ कामरान, हाफिज अलीनूर आदि इमाम मौजूद रहे। संवाद
--
ईद-उल-फितर के चांद की गवाही की अभी कोई सूचना नहीं आई है। शुक्रवार को रोजा होगा। ईद 21 मार्च को मनाई जाएगी।

- मौलाना हुजूर अहमद मंजरी, शहर इमाम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed