फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The miscreants, who entered the house of a BJP leader with the intention of theft, fled leaving their bike behind.

Shahjahanpur News: चोरी के इरादे से भाजपा नेता के घर में घुस रहे बदमाश बाइक छोड़ भागे

Tue, 02 Dec 2025 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
The miscreants, who entered the house of a BJP leader with the intention of theft, fled leaving their bike behind.
देवकली। भाजपा नेता के मकान में चोरी के इरादे से घुस रहे दो बदमाश शोर-शराबा होने पर बाइक छोड़कर भाग गए। अब पुलिस उनकी तलाश कर रही है। बाइक पुवायां क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति की है।
विज्ञापन

बंडा के देवकली गांव निवासी भाजपा के मंडल महामंत्री सुधीर मिश्रा की पुत्री की शादी सोमवार को थी। उन्होंने बताया कि रविवार रात करीब आठ बजे दो बदमाश चोरी के इरादे से उनके मकान के पीछे दीवार पर चढ़ रहे थे। गांव के एक व्यक्ति ने दोनों को दीवार पर चढ़ते हुए देखकर शोर मचाया। इस पर दोनों बाइक को छोड़कर भाग गए। कुछ लोगों ने उन लोगों का पीछा भी किया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भी दोनों की काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। बंडा थाना प्रभारी प्रदीप राय ने बताया कि बाइक कब्जे में ले ली है। उनकी तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed