फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The minister in charge said, "VB Ramji is important for the country."

Shahjahanpur News: प्रभारी मंत्री ने कहा-देश के लिए महत्वपूर्ण है वीबी जी राम जी

Fri, 09 Jan 2026 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
The minister in charge said, "VB Ramji is important for the country."
गन्ना शोध परिषद में आयोजित कार्यक्रम में किसान को ट्रैक्टर की चाबी सौंपते प्रभारी मंत्री नरेंद्
शाहजहांपुर। गन्ना शोध परिषद में विकसित भारत–जी राम जी अधिनियम 2025 के तहत किसान–मजदूर सम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने स्वयं सहायता समूह संतोषी मां, प्यारा भारत और मां सीता को सीसीएल फंड के तहत डेढ़ लाख रुपये के स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने वीबी- जी राम जी को ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। कृषक मोहित को ट्रैक्टर और कृषि यंत्रों की चाबी सौंपी।
विज्ञापन



मंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत ग्रामीण परिवारों के लिए रोजगार की गारंटी 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन कर दी गई है। अब कार्य न मिलने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ता खुद मिलेगा। उन्होंने कहा कि मजदूरी भुगतान में देरी होने पर प्रत्येक विलंबित दिन का मुआवजा भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बायोमीट्रिक उपस्थिति और एआई आधारित निगरानी से गड़बड़ी की संभावना नहीं रहेगी। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि योजना के संबंध में ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूक किया जाएगा। इस दौरान महापौर अर्चना वर्मा, सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह, जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, पीडी अवधेश राम, डीडीओ ऋषिपाल सिंह, कृषि उपनिदेशक पुरुषोत्तम कुमार मिश्र आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
राहुल और अखिलेश पर साधा निशाना

प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने भाजपा पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों के साथ बैठक में जरूरी दिशानिर्देश दिए। इसके बाद पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। मंत्री ने कहा कि बिहार में एसआईआर अभियान के चलते भाजपा ने भारी बहुमत हासिल किया। उन्होंने कहा कि जिस नेता को अखिलेश यादव गले लगाते हैं, उनका बेटा ड्रग्स के साथ पकड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के पांच साल के शासनकाल में प्रदेश में 700 दंगे हुए। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जानते हैं कि एसआईआर के बाद फर्जी वोट हटे हैं और उनकी राजनीतिक स्थिति बिहार जैसी होने जा रही है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने बिहार में पीडीए के नाम पर 27 रैलियां की थीं जिसका परिणाम सबके सामने है। उन्होंने बताया कि मनरेगा के तहत जो काम अभी चल रहे हैं, वह बिल्कुल सुरक्षित हैं। कोई भी काम रुकेगा नहीं, सब पहले की तरह पूरे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed