{"_id":"5888b8d14f1c1bbd7ecf5d17","slug":"the-message-to-the-electorate-to-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाताओं को दिया वोट डालने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाताओं को दिया वोट डालने का संदेश
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
Updated Wed, 25 Jan 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25
जागरूकता अभियान के अंतिम दिन खूब निकलीं रैलियां, शिक्षण संस्थाओं में हुए कार्यक्रम
मतदाता जागरूकता अभियान के अंतिम दिन शिक्षण संस्थाओं ने बढ़चढ़ कर कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस बीच रैलियां निकाली गईं और गोष्ठियों के माध्यम से मतदान का महत्व समझाया गया।
लक्ष्य इंस्टीट्यूट में हुई गोष्ठी में डिप्टी डायरेक्टर पदम प्रकाश अग्रवाल ने सभी को मतदान के लिए शपथ दिलाई। एडीशनल डायरेक्टर अनुभव गोायल, मनीष कनवाल, मनोज जायसवाल समेत स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे। जीएफ कॉलेज में प्राचार्य प्रोफेसर अकील अहमद ने मतदान की शपथ दिलाई। एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस केे स्वयंसेवियों ने रैली निकाली। डॉ. अब्दुल मोमिन, डॉ. एनयू खान, डॉ. मोहम्मद तारिक, डॉ. शबीना साजिद, डॉ. कहकशां बेगम, डॉ. फैयाज अहमद, डॉ. शोएब, डॉ. दरख्शां बी, डॉ. मोहम्मद तैयब आदि रहे।
आकांक्षा हाईस्कूल में स्वीप योेजनांतर्गत हुईं विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रबंधक उर्मिला सक्सेना और प्रधानाचार्य स्मिता सक्सेना ने पुरस्कृत किया। बच्चों से संकल्प पत्र भरवाकर मतदाताओं को प्रेरित करने की शपथ दिलाई। युवक मंगल दल अकर्रा रसूलपुर के तत्वावधान में भी जागरूक किया गया। मुदित सेठ, श्रुति शर्मा, महेश कुमार वर्मा, लज्जाराम वर्मा, मंजुल पांडेय, ममता रानी, राम बहोर, जद्दू सिंह, राममूर्ति आदि रहे।
विज्ञापन
नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में विभिन्न विकास खंडों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। रैली निकाली गईं और खेलकूद प्रतियोगिताएं कराकर सभी को शपथ दिलाई गई। डॉ. सुधीर शर्मा, अवधेश दीक्षित, राममूति वर्मा, अरविंद मिश्रा, पवन कुमार, राजेश चंदेल आदि का योगदान रहा। नेहरू इंटर कॉलेज कोरोकुइयां में बच्चों ने रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया। प्रबंधक इबरत अली, प्रधानाचार्य धनीराम सिंह, धर्मेंद्र सिंह चौहान, फिरोज खां, असलम खां, शैलेंद्र सिंह आदि रहे।
रेलवे इंटर कॉलेज रोजा की ओर से रैली निकाली गई। प्रधानाचार्य डॉ. कन्हैयालाल, डॉ. तिलोत्तमा शुक्ला, रोशन लाल, इंद्रजीत भारती, विकास शर्मा आदि रहे। आली ज्ञानदीप इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य देवेश कुमार सिंह ने शपथ दिलाई।
जनता इंटर कॉलेज में बुधवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष में शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ।
सिंधौली/मुड़िया पवार। प्राथमिक विद्यालय तेरा में मतदाताओं को मतदान अवश्य करने की शपथ दिलवाई गई। छात्रों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। प्रधानाचार्य सरताज अली, बीएलओ दीपा पूनिया, वंदना, सारिका गुप्ता, हसन हैदर, अजय प्रभा, अंजलि, रचना, अनीता, रूबी, सहेली, गुड्डी, अजय शीला, रूखसाना, चांद बी, शादमा आदि मौजूद रहे।
जैतीपुर। कस्बे में विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूक रैली निकाली। लेखपाल शिव सिंह के नेतृत्व में निकाली मतदाता जागरूकता रैली में लटूरी लाल इंटर कॉलेज, शांति देवी इंटर कॉलेज, बाबूराम इंटर कॉलेज, जूनियर हाईस्कूल और प्राइमरी स्कूलों के बच्चों ने लोगों को वोट डालने को घर घर जाकर जागरूक किया।
जमुनियां दौलतपुर/कांट। गांव मीरवैश्यपुर के रानी देवी पब्लिक जूनियर हाई स्कूल के बच्चों ने अभियान के तहत रैली निकाली। प्रबंधक सुरेश सिंह, प्रधानाध्यापक अनूप कुमार मिश्रा, श्रीनिवास सिंह आदि मौजूद रहे।
कुर्रिया कलां/कांट। क्षेत्र के गांधी विचार प्रचार उच्चतर माध्यमिक स्कूल, लोक भारती इंटर कॉलेज, सत्य भारती स्कूल कुर्रिया कलां के बच्चों ने रैली निकालकर जागरूक किया। राघवेंद्र शुक्ला, सचिन त्रिपाठी, अरविंद सिंह, प्रताप सिंह, मोहन त्रिपाठी, रजी उल्ला खां आदि मौजूद रहे।
खुदागंज। दिउरिया में उपखंड वन अधिकारी राजकुमार त्यागी, उखरी, पलिया दरोवस्त व मकरंदापुर में प्रभारी डीपीआरओ धर्मेंद्र कुमार, गांव रामपुर नवदिया में एडीओ पंचायत केके पांडेय ने मतदान करने की शपथ दिलाई। इसके बाद कई गांवों में जागरूकता रैली निकाली गई। प्रधानाचार्य बृजमोहन, फुरकान रजा खां, कामरान आलम, शबाना अंसारी, प्रधान शकुंतला देवी, ग्राम पंचायत अधिकारी पवन कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी पंकज गंगवार, शशी कपूर गौतम आदि मौजूद रहे।
कांट। बीडीओ विजय शंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में स्कूली बच्चों ने रैली निकाली। ग्रामीणों को मतदान के लिए प्रेरित किया। ग्राम पंचायत रसूलपुर, रावतपुर, गुरथना, विक्रमपुर, अभायन के स्कूली बच्चों ने भाग लिया। कबड्डी प्रतियोगिता भी हुईं। बच्चों ने माता-पिता को मतदान की शपथ दिलाई। एडीओ मुनेंद्रपाल सिंह व स्कूल स्टाफ मौजूद रहा। विनोबा भावे इंटर कॉलेज और जीआईसी के बच्चों ने क्षेत्र के कई गांवों में रैली निकालकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया। वीरपाल सिंह, मोहर सिंह, उदयभान सिंह, रूकुम सिंह, पातीराम, मनीराम, रामवीर सिंह, अर्चना श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
जलालाबाद। नगर के काकोरी शहीद इंटर कॉलेज के मैदान पर करीब डेढ़ दर्जन स्कूलों के बच्चों ने नगर में रैली निकाली। बच्चों के बीच कई प्रतियोगिताएं हुई। याकूबपुर पड़ाव स्थित बीआरसी केंद्र पर नोडल अधिकारी डॉ. डीएन सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में गांव के कई वरिष्ठ मतदाताओं को सम्मानित किया गया। स्कूली बच्चों की रैली निकाली गई। बीईओ रामकिशोर, प्रधान शकील अहमद भी मौजूद रहे। ग्राम पट्टी जुझारू के उच्च व प्राथमिक स्कूल के बच्चों ने रैली निकालकर लोगों को मतदान के लिये प्रेरित किया। प्राथमिक स्कूल माल्हूपुर में बच्चों की रैली निकाली गई, जिसे बाल विकास परियोजना अधिकारी अनूप कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कलान। बीआरसी पर कई विद्यालय के बच्चे एकत्र हुए। यहां पर बीडीओ सुधीर यादव ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बच्चों ने अभिभावकों को मतदान के लिए प्रेरित किया। रैली में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राएं आकर्षण का केंद्र रही। ब्लॉक संसाधन प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, अखिलेश मिश्रा, आलोक यादव, अशोक पांडे, सोनी गुप्ता, कंचन राठौर आदि मौजूद रहे।
अल्हागंज। स्कूली बच्चो ने रैली निकाल कर मतदाताओं से मतदान अवश्य करने की अपील की। कस्बे के परिषदीय स्कूलों के बच्चों ने स्लोगन लिखी तख्तियो को लेकर रैली निकाली और सभी मतदाताओ से मतदान करने के लिए प्रेरित किया। स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज, प्राथमिक विद्यालय इस्लामगंज, सहायब गंज नया, जाटव गौटिया, बिचौला स्कूलों के बच्चों ने रैली निकाली।
मिर्जापुर। खंड शिक्षा अधिकारी इंद्रप्रताप सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों और छात्रों ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर मतदान करने की अपील की। शुभारंभ बीडीओ सुधीर कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। बीईओ इंद्रप्रताप सिंह ने छात्रों से कहा कि वह माता-पिता व परिवार के प्रत्येक वयस्क सदस्य से मतदान करने का आग्रह करें। एबीआरसी केके सिंह, कमलेश कुमार यादव, गजेंद्र सिंह, प्रभात शर्मा, रत्ना शर्मा, मुख्त्यार अहमद, कोतवाल सिंह, सूरजपाल सिंह, सुरेंद्र कुमार पाल आदि के अलावा बा स्कूल सहित कई स्कूलों के छात्र मौजूद रहे।
बंडा। बीआरसी केंद्र से बीईओ सुशील कुमार कनौजिया ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्राथमिक स्कूल बंडा प्रथम और द्वितीय, प्राथमिक स्कूल धर्मापुर, गुरू तेगबहादुर एजूकेशनल एकेडमी, श्री गायत्री महाशक्ति शिक्षण संस्थान इंटर कालेज, गुरूनानक कान्वेंट सीनियर सेकेंड्री स्कूल, शहीद भगत सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज, सुनासीर नाथ इंटर कॉलेज, कृष्णानंद स्मारक इंटर कॉलेज, एवरग्रीन मॉडल स्कूल, मां सोमवती देवी बाल विद्या मंदिर, सरस्वती शिशु बाल विद्या मंदिर, आदर्श शिशु बाल विद्या मंदिर के बच्चे शामिल रहे। शिवकिशोर मिश्रा, आदेश अवस्थी, नरेश श्रीवास्तव, चंद्रिका प्रसाद वर्मा, चित्रा यादव, प्रभा चौहान, रितु, कुमकुम गंगवार सहित कई शिक्षक रहे। गांव देवरास के गुरुनानक देव विद्यालय, गांव दौलतपुर महोलिया के चंद्रावती स्मारक इंटर कॉलेज, दौलतपुर महोलिया के सरदार पटेल महिला महाविद्यालय में मतदान करने की शपथ दिलाई गई। प्रबंधक अमरीक सिंह, कोषाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, प्राचार्य ललिता गुप्ता, डॉ. जसकरन, विमल शर्मा, वंदना वर्मा, पारुल अवस्थी, रामवीर श्रीवास्तव का सहयोग रहा।