फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The mercury soared due to the sunshine...the temperature was higher than normal.

Shahjahanpur News: धूप से उछला पारा...सामान्य से ज्यादा रहा तापमान

Tue, 20 Jan 2026 11:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
The mercury soared due to the sunshine...the temperature was higher than normal.
सदर क्षेत्र में मंगलवार को ​धूप ​खिलने पर बच्चों के साथ निकलीं महिलाएं। संवाद  
शाहजहांपुर। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सामान्य से काफी अधिक वृद्धि हुई। सामान्य तापमान से अधिकतम में 4.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी का अहसास हुआ।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले 13 दिसंबर को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जनवरी माह में सामान्य तौर पर अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रहता है। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। उन्होंने बताया कि वायुदाब 14 मिलीबार बढ़ा हुआ है। आर्द्रता 46 प्रतिशत है। इससे वातावरण में नमी कम हो गई है। बुधवार को मौसम शुष्क रहने के साथ तापमान में वृद्धि होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed